-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Alarm Bells Are Ringing In Tehran Iran Is Changing The Capital Know What Is Whole Plan
तेहरान पर बज रही खतरे की घंटी! राजधानी बदल रहा ईरान, जानें क्या है पूरी योजना
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान अपने राजधानी शहर तेहरान को बदलने पर विचार कर रहा है। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने हाल ही में तेहरान में बढ़ रही समस्याओं को देखते हुए राजधानी को स्थानांतरित करने की संभावना पर चर्चा शुरू की है।

ईरान का झंडा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: ईरान अपनी वर्तमान राजधानी तेहरान को बदलने की योजना बना रहा है। इसका प्रमुख कारण तेहरान में लगातार बढ़ती जनसंख्या और शहर के संसाधनों पर बढ़ता दबाव है। इससे तेहरान की सांसें फूलने लगी है। अधिकारियों के पास इस समस्या का कोई उपाय नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में ईरान ने अपनी राजधानी को ओमान की खाड़ी के नजदीक बिलकुल अलग स्थान पर ले जाने की योजना बनाई है।
हालांकि, 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से कई मौकों पर ईरान की राजधानी को स्थानांतरित करने का विचार सामने आया है, लेकिन भारी वित्तीय और रसद बाधाओं के कारण प्रस्तावों को बार-बार अवास्तविक बताकर टाल दिया गया।
राजधानी को स्थानांतरित करने पर विचार
दरअसल जुलाई में पदभार ग्रहण करने वाले सुधारवादी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने तेहरान के बढ़ते समस्याओं का जिक्र करते हुए राजधानी को स्थानांतरित करने के विचार को फिर से पेश किया। इन समस्याओं में ट्रैफिक जाम, पानी की कमी, संसाधनों का गलत प्रबंधन, अत्यधिक वायु प्रदूषण, और भूमि के धीरे-धीरे डूबने की घटनाएं शामिल हैं, जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं या मानव गतिविधियों के कारण हो रही हैं। जनवरी में, सरकार की प्रवक्ता फ़तेमेह मोहजेरानी ने यह जानकारी दी कि अधिकारी राजधानी के स्थानांतरण की संभावना पर विचार कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पुलिस को निशाना बनाकर बड़ा फिदायीन हमला, 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 की गई जान; पूरे इलाके में दहशत
PoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत
US नेताओं की जुबान पर लगा गालियों का तड़का, ट्रंप-बाइडन ने तोड़े मर्यादा के सारे रिकॉर्ड; स्टडी में खुलासा
मदरसे में पैदा होते हैं जिहादी! बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर तसलीमा नसरीन ने जताई चिंता, जमात को लताड़ा
विदेश की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
उन्होंने कहा, “मकरान क्षेत्र पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है,” हालांकि कोई निश्चित समयसीमा नहीं दी गई। मकरान, जो ओमान की खाड़ी पर स्थित एक विशाल अविकसित तटीय क्षेत्र है, यह ईरान के दक्षिणी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत और पड़ोसी होर्मोजगन प्रांत में फैला हुआ है। इसे ईरान की नई राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया जाता रहा है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को अपने भाषण में कहा, “मकरान के इस ‘खोए हुए स्वर्ग’ को ईरान और पूरे क्षेत्र के भविष्य के आर्थिक केंद्र में बदलने की आवश्यकता है।”
स्थानांतरित करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं
सितंबर में, पेजेशकियन ने कहा था कि हमारे पास देश के आर्थिक और राजनीतिक केंद्र को दक्षिण और समुद्र के पास स्थानांतरित करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान की समस्याएं वर्तमान नीतियों के चलते और भी गंभीर हो गई हैं। इस स्थानांतरण योजना के पुनः पुनर्जीवित होने से इसके महत्व पर बहस तेज हो गई है, जिसमें कई लोग तेहरान के ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
नागरिकों ने बताया गलत कदम
मकरान, जो अपने मछली पकड़ने वाले गांवों, रेतीले समुद्र तटों और सिकंदर महान के समय से जुड़ी प्राचीन इतिहास के लिए प्रसिद्ध है, कुछ लोगों के लिए एक आकर्षक स्थान हो सकता है। हालांकि, कई लोग वहां स्थानांतरित होने के विचार का विरोध कर रहे हैं। वहीं, तेहरान के नागरिकों का कहना है कि यह एक गलत कदम होगा क्योंकि तेहरान वास्तव में ईरान का प्रतीक है।
Alarm bells are ringing in tehran iran is changing the capital know what is whole plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: माफी या संदेश? पीएम के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल
Aug 03, 2026 | 09:39 AMPhotos: ग्लासगो में दिखा भारत का भव्य जलवा, तिरंगा-आतिशबाजी और अहमदाबाद 2030 की झलक ने जीता दिल
Aug 03, 2026 | 09:35 AMPM फसल बीमा योजना में गोंदिया के किसानों का बढ़ा भरोसा, 1.35 लाख रिकॉर्ड आवेदन, जांनें आवेदन की अंतिम तिथि
Aug 03, 2026 | 09:21 AMबांकीपुर में फिर खिलेगा कमल? बीजेपी को जीत का पूरा भरोसा, जश्न की तैयारी में 200 क्विंटल लड्डू तैयार- VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:20 AMAAI Job Alert: मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 8 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलर
Aug 03, 2026 | 09:16 AMमहाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता घटी, 124 मंडलों में अतिवृष्टि, जलगांव में 6 की मौत और पंढरपुर में बाढ़ का संकट
Aug 03, 2026 | 09:16 AMनवभारत विशेष: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन, इसे लेकर इतनी चिंताएं क्यों हैं?
Aug 03, 2026 | 09:08 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














