गड्डे, किचड़ से सना धानोरा- मुरूमगांव मार्ग, आवागमन में हो रही व्यापक परेशानी, ध्यान देने की मांग

Dhanora Murumgaon Road: धानोरा से मुरूमगांव मार्ग के दौरान धानोरा से ढवली तक सड़क पर गड्डे व किचड का आलम निर्माण हुआ है। जिसके कारण इसमार्ग से आवागमन करने में मुश्किले हो रही है।
गड्डे, किचड़ से सना धानोरा- मुरूमगांव मार्ग
गड्डे, किचड़ से सना धानोरा- मुरूमगांव मार्ग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gadchiroli News: गड़चिरोली से धानोरा होते हुए छत्तीसगड के बालोद तक राष्ट्रीय महामार्ग घोषित किया गया है। जिससे कुछ जगह राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माणकार्य जारी है। कुछ जगह निर्माणकार्य होना बाकी है। इस दौरान धानोरा से मुरूमगांव मार्ग के दौरान धानोरा से ढवली तक सड़क पर गड्डे व किचड का आलम निर्माण हुआ है। जिसके कारण इसमार्ग से आवागमन करने में मुश्किले हो रही है। जिससे इस सड़क को राष्ट्रीय महामार्ग में परिवर्तित की आवागमन सुचारू करने की मांग परिसर के नागरिकों द्वारा की जा रही है।

गड़चिरोली में राष्ट्रीय महामार्ग मंजूर किए गए है। जिसके तहत राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माणकार्य शुरू है। इसदौरान गड़चिरोली से धानोरा होते हुए छत्तीसगड राज्य के बालोद तक राष्ट्रीय महामार्ग मंजूर किया गया है। लेकिन कुछ स्थानों पर ही निर्माणकार्य हो पाया है। कुछ स्थानों पर निर्माणकार्य बाकी है। ऐसे ही धानोरा से मुरूमगांव मार्ग पर भी कुछ जगह निर्माणकार्य बाकी है। ऐसे में जर्जर सड़क से नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

आवागमन में व्यापक परेशानी

धानोरा-मुरूमगांव राष्ट्रीय महामार्ग पर धानोरा से ढवली गांव तक बडे-बडे गड्डे निर्माण होने के कारण आवागमन में व्यापक परेशानी हो रही है। इन दिनों बारिश का मौसम शुरू है। ऐसे में गड्डों में पानी जमा होने से इस सड़क पर पुरी तरह से किचड फैल गया है। इस सड़क से मार्ग निकालते हुए वाहनधारकों को व्यापक परेशानी हो रही है। इस ओर ध्यान देने की मांग हो रही है।

गड्डों के कारण हो रही दूर्घटना

इस मार्ग पर गड्डों के चलते इस मार्ग से राह निकालते हुए वाहनधारकां को व्यापक मशक्कत करनी पड रही है। जिससे बडे पैमाने पर दूर्घटनाएं हो रही है। वहीं इस मार्ग से बडे पैमाने पर भारी वाहनों का आवागमन होने के चलते ट्रक गड्डों में फंसने की घटनाएं सामने आती है। जिससे यातायात बाधित होती है। इससे नागरिकों को अकारण परेशानियों का सामना करना पडता है।

होगी सड़क की मरम्मत-लिंगावार

इस संदर्भ में राष्ट्रीय महामार्ग के उपविभागीय अभियंता लिंगावार से से पुछने पर उन्होने कहां कि, गड़चिरोली से ढवली राष्ट्रीय महामार्ग सिमेंट कांक्रीट सड़क मंजूर है। लेकिन वनविभाग के अनुमति के चलते फिलहाल उक्त सड़क प्रलंबित है। लेकिन उक्त सड़क की फिलहाल मरम्मत की जाएगी। ऐसी बात उन्होने कहीं।

जनप्रतिनिधि दे ध्यान

धानोरा-मुरूमगांव मार्ग के दौरान धानोरा से ढवली तक मार्ग की दयनीय स्थिती होने से नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गड्डोभरी सड़क से आवागमन आवागमन में परेशानी हो रही है। इस परिसर के नागरिकों को नितदिन तहसील मुख्यालय पर आगवामन करना पडता है। जिससे उन्हे भी परेशानी हो रही है। जिससे इस ओर अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि ध्यान देकर तत्काल उपाययोजना करे, ऐसी मांग स्थानीय एक नागरिक ने की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com