-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Suvendu Adhikari Job Announcement For Families Of Bjp Workers Killed In 2021 Violence
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया है। मृत बीजेपी कार्यकर्ताओं परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Suvendu Adhikari Announcement BJP Workers Families: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पश्चिम बंगाल की सत्ता में आने से पहले सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि वह 2021 में राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने मृतकों के परिवारों को नौकरी देने का वादा किया था।
रविवार को न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर की मीटिंग में एक बड़ा ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जून तक 315 मृतक पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के एक सदस्य को अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए का एकमुश्त पेमेंट किया जाएगा।
2021 चुनाव में BJP को मिली थी हार
आपको बता दें कि साल 2021 में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी कोशिश की थी हालांकि वह सपना अधूरा ही रह गया था। भाजपा के 200 सीटों का आंकड़ा तो दूर, 80 सीटों का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की थी। चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल ने पूरे राज्य में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जुल्म की बाढ़ ला दी। जिनमें भाजपा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्या, उत्पीड़न और घरों में तोड़फोड़ किये जाने का आरोप लगाया था।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
शरद-सुनेत्रा गुट के विलय की चर्चा तेज, फडणवीस से मुलाकात ने बढ़ाया सस्पेंस
सरकारी बंगले पर महायुति में कलह: रायगढ़ बंगले पर BJP प्रदेश अध्यक्ष का कब्जा, सचिन अहीर को नहीं मिला आवास
मुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा! ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, चकनाचूर हुई वैन
परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी
राजनीतिक बदलाव के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रचार के दौरान फाल्टा का दौरा किया और घोषणा की कि वह चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देंगे। बंगाल की जनता ने भाजपा को पूरा बहुमत दिया। नतीजतन, पीड़ितों और मृतकों के परिवारों को न्याय की उम्मीद थी, और अब नई भाजपा सरकार उन उम्मीदों को पूरा कर रही है।
ये भी पढ़ें- INDIA ब्लॉक से क्यों अलग हुए थे नीतीश कुमार? JDU ने अब किया खुलासा, इन दो नेताओं की वजह से टूटा था गठबंधन
5 लाख रुपए की आर्थिक मदद
अब सुवेंदु ने एक बड़ा ऐलान किया है कि हर मृतक के परिवार के एक सदस्य को इसी महीने अपॉइंटमेंट लेटर दे दिए जाएंगे। इसके अलावा 5 लाख रुपए की एक बार की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। सुवेंदु अधिकारी के इस ऐलान से मृतकों के परिवारों को राहत मिली है।
Suvendu adhikari job announcement for families of bjp workers killed in 2021 violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती के किसानों ने पूरी की 83% खरीफ बुआई, अब अच्छी बारिश का इंतजार
Jul 17, 2026 | 02:21 PM‘रूपा-वूपा छोड़ो…’ गोविंदा की फिल्म पर सवाल सुन सुनीता आहूजा ने दिया करारा जवाब
Jul 17, 2026 | 02:21 PMचेंबूर बस हादसे की BMC रिपोर्ट खारिज, महापौर रितु तावड़े ने दोबारा जांच के दिए निर्देश
Jul 17, 2026 | 02:21 PMHydrogen Train Fare: क्या वंदे भारत से महंगी है हाइड्रोजन ट्रेन? जानिए टिकट के दाम, रूट और इसकी खूबियां
Jul 17, 2026 | 02:20 PMमेरा धैर्य जवाब दे गया… RJD से इस्तीफे के बाद मृत्युंजय तिवारी का बड़ा बयान, बोले- मेरे पास कोई रास्ता नहीं
Jul 17, 2026 | 02:19 PMश्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजी श्रीकृष्ण जन्मभूमि
Jul 17, 2026 | 02:17 PMIran Missile Attack: कतर और कुवैत में ईरान का हमला, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और लॉजिस्टिक सपोर्ट को बनाया निशाना
Jul 17, 2026 | 02:12 PMवीडियो गैलरी

‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM
पुरी रथयात्रा में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:00 PM
नौकरी और जिंदगी दोनों से इस्तीफा… सिपाही के सुसाइड ऑडियो में ऐसा क्या था? आला अधिकारी को ठहरयाा जिम्मेदार
Jul 17, 2026 | 12:40 PM













