-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Sukanta Majumdar Said Mamata Banerjee Lied On Murshidabad Violence
मुर्शिदाबाद हिंसा की रिपोर्ट ने खोली ममता सरकार की पोल, केंद्रीय मंत्री मजूमदार ने सीएम पर मढ़े आरोप
- Written By: Saurabh Pal
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने सीएम झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए हिंसा का जिम्मेदार सरकार को बताया है।

सुकांत मजूमदार, ममता बनर्जी (फोटो-सोशल मीडिया)
कोलकाताः केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मुर्शिदाबाद हिंसा के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा गठित समिति द्वारा जांच रिपोर्ट जारी करने के बाद उनकी टिप्पणी आई है। 11 अप्रैल को मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की जांच करने वाली रिपोर्ट में कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद को दोषी ठहराया गया है। पुलिस की निष्क्रियता की ओर भी इशारा किया गया है।
मजूमदार ने दावा किया कि घटना के लिए “बाहरी लोगों” को दोषी ठहराने वाली मुख्यमंत्री का पिछला बयान झूठा था। मजूमदार ने दक्षिण दिनाजपुर में संवाददाताओं से कहा, “उच्च न्यायालय द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट में स्थानीय पार्षद महबूब आलम और टीएमसी सरकार को दोषी ठहराया गया है।
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि ममता बनर्जी ने बाहरी लोगों के जिम्मेदार बताकर झूठ बोल रही हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। 6 मई को, सीएम बनर्जी ने प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान कहा था, “यह घटना सुनियोजित थी, जिन लोगों ने इस हिंसा को भड़काया, उन्हें बख्खा नहीं किया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन मैं दंगों के खिलाफ हूं। रिपोर्ट के अनुसार, बेतबोना गांव में 113 घरों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया गया। इसमें कहा गया है कि स्थानीय पुलिस हिंसा के दौरान “निष्क्रिय और अनुपस्थित” थी।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल: TMC को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा, बागी गुट में हुईं शामिल
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा
West Bengal Assembly: ममता गुट को बड़ा झटका, विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी से बाहर, बागी गुट का दबदबा
TMC को बड़ा झटका: ज्योतिप्रिय मलिक ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल होने के 7 दिन बाद दिया इस्तीफा
रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बेतबोना के ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम 4 बजे और शनिवार शाम 4 बजे फोन किया, लेकिन पुलिस ने फोन नहीं उठाया। जांच टीम ने यह भी पाया कि धुलियान में किराने की दुकानें, हार्डवेयर की दुकानें, कपड़ा दुकानें और आवश्यक दस्तावेज नष्ट कर दिए गए। मुख्य हमला कथित तौर पर धुलियान शहर में 11 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे के बाद हुआ था। वार्ड नंबर 12 में एक शॉपिंग मॉल को लूट लिया गया और बंद कर दिया गया।
रिपोर्ट में हरगोविंद दास (74) और उनके बेटे चंदन दास (40) की क्रूर हत्याओं का भी वर्णन किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, “उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और उसके बेटे (चंदन दास) और हरगोविंद दास को ले गए और उन्हें पीठ पर कुल्हाड़ी से मारा। एक आदमी तब तक वहां इंतजार कर रहा था जब तक वे मर नहीं गए।
Sukanta majumdar said mamata banerjee lied on murshidabad violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल
Jul 08, 2026 | 04:07 PMAI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Jul 08, 2026 | 04:07 PMWild Flowering Dating Trend: बिना जल्दबाजी रिश्ते निभाने का नया तरीका, जानें क्या है यह ट्रेंड
Jul 08, 2026 | 04:03 PMफिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
Jul 08, 2026 | 04:01 PMसोनम वांगचुक की हालत बिगड़ी, 7 किलो से अधिक घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन में सामने आई स्थिति
Jul 08, 2026 | 04:01 PMWadha News: सिंदी रेलवे में प्री-प्राइमरी स्कूलों का उद्घाटन, भार्गव बोले- कम खर्च में बेहतर शिक्षा जरूरी
Jul 08, 2026 | 03:58 PMताश के पत्तों की तरह ढही 3 मंजिला इमारत, भारी मलबे में दबी कई जिंदगियां; पुणे में फिर बरसी आसमानी आफत!
Jul 08, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














