22 साल के पोते ने पूरा किया 84 साल की दादी का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठकर छलक पड़ी खुशी

Grandmother Viral Video : सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 22 साल के पोते ने अपनी 84 साल की दादी को पहली बार फ्लाइट में सफर करवाकर उनका सपना पूरा किया।
A 22-year-old grandson fulfilled his 84-year-old grandmother’s dream of flying for the first time, leaving social media emotional.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Grandmother First Flight Experience : दादा-दादी का प्यार हर किसी की जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है। बचपन में उनके साथ बिताए पल उम्रभर याद रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है।

इस वीडियो में 22 साल के अर्नब अपनी 84 साल की दादी का एक बड़ा सपना पूरा करते नजर आते हैं। अर्नब अपनी दादी को पहली बार फ्लाइट में सफर करवाने ले जाते हैं। वीडियो में दादी के चेहरे की खुशी और पोते का प्यार लोगों का दिल जीत रहा है। खास बात यह है कि यह वीडियो अर्नब ने अपनी दादी के जन्मदिन पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

84 साल की दादी पहली बार फ्लाइट में बैठीं

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्नब अपनी दादी को एयरपोर्ट से लेकर फ्लाइट तक हर पल संभालते नजर आते हैं। दादी धीरे-धीरे पैदल चलते हुए विमान तक पहुंचती हैं और फिर मुस्कुराते हुए फ्लाइट के अंदर एंट्री करती हैं। सीट पर बैठने के बाद वह खिड़की से बाहर का नजारा बड़े उत्साह के साथ देखती हैं। इस दौरान वह मखाना खाते हुए सफर का आनंद भी लेती दिखाई देती हैं।

अर्नब ने दादी के कई खूबसूरत पल कैमरे में कैद किए। वीडियो में दादी का प्यार और उनके चेहरे की मासूम खुशी साफ दिखाई देती है। फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर्स के साथ भी दादी की तस्वीरें क्लिक की गईं। वीडियो के सबटाइटल में अर्नब ने लिखा कि उनके फ्लाइट में बैठने के सपने को पूरा होने में 22 साल लगे, जबकि उनकी दादी के इस सपने को पूरा होने में 84 साल लग गए।

वीडियो देख यूजर्स हुए भावुक

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी भावुक हो गए। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि उन्हें अपने दादा-दादी की याद आ गई। एक यूजर ने कहा कि दादा-दादी का प्यार दुनिया का सबसे सच्चा प्यार होता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बड़े-बुजुर्गों का साथ जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत होता है।

अर्नब ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर “Happy Birthday To My Amma” कैप्शन के साथ शेयर किया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो 2024 का है, जब वह अपनी अम्मा को पहली बार फ्लाइट से झारखंड के Hazaribagh स्थित पैतृक घर लेकर गए थे। यह वायरल वीडियो अब लोगों को अपने परिवार और खासकर दादा-दादी की अहमियत याद दिला रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com