योग दिवस से पहले कोलकाता में शुरू हुआ 6 दिवसीय स्वच्छता अभियान, पीएम मोदी के दौरे से पहले तेज हुई तैयारियां
International Yoga Day 2026: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले शहरभर में छह दिन तक चलने वाले स्वच्छता अभियान 'वेलकम टू क्लीनलीनेस' की शुरुआत की।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
पीएम मोदी-सीएम सुवेंदु (सोर्स-सोशल मीडिया)
CM Suvendu Adhikari’s Visit Ahead Of Yoga Day 2026: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय का दौरा किया। यहां सीएम ने 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले शहरभर में छह दिन तक चलने वाले स्वच्छता अभियान ‘वेलकम टू क्लीनलीनेस’ की शुरुआत की।
बता दें कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे।
सीएम ने लॉन्च किया ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान
बंगला के नवनियुक्त सीएम सुवेंदु अधिकारी ने योग दिवस के भव्य स्वागत के लिए सोमवार को कोलकाता नगर निगम मुख्यालय से ‘स्वच्छता से स्वागत’ नामक एक विशेष 6 दिवसीय सफाई अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अभियान का आयोजन 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक होगा। जिसके तहत शहर के उन हिस्सों (ब्लैक स्पॉट्स) को लक्षित किया जा रहा है जहां पारंपरिक रूप से कचरा डंप किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Pranayama Benefits: सांसों पर ध्यान देकर दूर करें तनाव, दिनभर रहेंगे खुश और एनर्जेटिक
Abhishek Banerjee Case: हस्ताक्षर मिलान विवाद मामला, आज CID के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी
TMC में महासंग्राम: 15 जून को शक्ति प्रदर्शन करेंगे बागी सांसद, असली टीएमसी पर होगा फैसला
TMC में बड़ा विस्फोट: 64 विधायकों के साथ बागी खेमे ने ठोकी ताल, ऋतब्रत बनर्जी ने कहा- फ्लोर टेस्ट का दें आदेश
केएमसी अधिकारियों ने बताया कि टॉली नाला के किनारे, कुछ झुग्गी बस्तियों, सरकारी आवासों, धार्मिक स्थलों और थानों के आसपास के परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। म्यूनिसिपल कमिश्नर स्मिता पांडेय ने कोलकाता की जनता से अपील की है कि वे 21 जून रविवार की सुबह 6:30 से 7:45 बजे के बीच अपने नजदीकी पार्कों और सामुदायिक केंद्रों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के लिए भारी संख्या में जुटें।
यह भी पढ़ें- US-Iran Peace Deal: पीएम मोदी ने किया अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत, बोले- इससे दुनिया में आएगी शांति
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम
केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस साल की थीम Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग) रखा गया है। उन्होंने कहा कि कोलकाता पश्चिम बंगाल की वह पावन भूमि है, जहां से स्वामी विवेकानंद ने भारत की आध्यात्मिक और योग परंपरा का संदेश पश्चिमी देशों तक पहुंचाया था। इसी ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रख कर प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के लिए कोलकाता को चुना है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन
बता दें कि कोलकाता में मुख्य आयोजन से पहले ‘दौड़ से ध्यान’ तक का आयोजन 19 जून और ‘वंदे योगम’ का आयोजन 20 जून को होगा। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, ड्रोन शो और फ्लोटिंग लाइट डिस्प्ले भी आयोजित किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक इस साल योग दिवस के अवसर पर दुनिया भर के 190 से अधिक देशों और 211 भारतीय मिशनों के माध्यम से 2,453 स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके साथ ही न्यूयॉर्क, पेरिस, जिनेवा और कोलंबो जैसे बड़े शहरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र की 6 आधिकारिक भाषाओं में योग प्रोटोकॉल का अनुवाद भी किया गया है।
