TMC सांसद अभिषेक बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Abhishek Banerjee Case: हस्ताक्षर मिलान विवाद मामला, आज CID के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

Abhishek Banerjee Case: कथित हस्ताक्षर मिलान विवाद से जुड़े मामले में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी रविवार को सीआईडी के समक्ष पेश होंगे। इस मामले में उनसे दूसरी बार पूछताछ की जाएगी।

दिव्या सिंह

Abhishek Banerjee CID Investigation: पश्चिम बंगाल विधानसभा में कथित हस्ताक्षर मिलान विवाद से जुड़े मामले में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी रविवार को सीआईडी के समक्ष पेश होंगे। इस मामले में उनसे दूसरी बार पूछताछ की जाएगी। वहीं, टीएमसी विधायक कुणाल घोष को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पूरा मामला यह मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा में जमा किए गए एक आधिकारिक दस्तावेज पर कुछ टीएमसी विधायकों के हस्ताक्षरों में कथित विसंगति से जुड़ा हुआ है।

टीएमसी विधायक कुणाल घोष से भी होगी पूछताछ

इससे पहले 11 जून को उनसे करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई थी। उस समय कलकत्ता हाईकोर्ट की अवकाशकालीन पीठ ने उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर सीआईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था। सीआईडी ने टीएमसी विधायक और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष को भी इसी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक जांच अधिकारी दोनों नेताओं से आमने-सामने बैठाकर भी सवाल-जवाब कर सकते हैं।

हिंसा भड़काने से जुड़े आरोपों की भी होगी जांच

अभिषेक बनर्जी के लिए आगामी सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है। सोमवार को उन्हें कथित ‘कैश फॉर स्कूल जॉब’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना है। इसके लिए ईडी ने 3 जून को नोटिस जारी किया था। वहीं मंगलवार को उन्हें एक अन्य मामले में फिर सीआईडी मुख्यालय बुलाया गया है, जिसमें उन पर विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कथित रूप से धमकाने और हिंसा भड़काने से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

बता दें कि, इस समय अभिषेक बनर्जी विवादों से घिरे हुए हैं। टीएमसी छोड़ने वाले कई नेताओं नेउनके ऊपर मनमानी का आरोप लगाया था। कुछ नेताओं ने पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालने वाली एक बड़ी कंपनी को लेकर भी असंतोष जाहिर किया था। यहां तक कि चुनावी नतीजे आने के बाद ही कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभिषेक बनर्जी पर अपना गुस्सा जाहिर किया और उन पर पार्टी को 'खत्म' करने के आरोप लगाए।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी