- Hindi News »
- West Bengal »
- Kolkata Gangrape Case Manojeet Mishra Student Molestation Accusation
ट्रिप में छेड़खानी, फिर धमकी…कोलकाता गैंगरेप में नया आरोप, 15 छात्राएं शिकार
कोलकाता गैंगरेप केस में मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा पर एक और छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक ट्रिप के दौरान मिश्रा ने उससे भी छेड़खानी कर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी।
- Written By: सौरभ शर्मा

कोलकाता गैंगरेप केस का मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा (फोटो- सोशल मीडिया)
कोलकाता गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा पर लगातार नए आरोप सामने आ रहे हैं। अब एक और छात्रा ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में दावा किया है कि दो साल पहले कॉलेज ट्रिप के दौरान मिश्रा ने उसके साथ छेड़खानी की थी। छात्रा के मुताबिक, विरोध करने पर उसे धमकाया गया और चुप रहने के लिए कहा गया। डर और राजनीतिक दबाव के कारण वह तब कुछ नहीं बोल सकी थी।
छात्रा ने बताया कि ट्रिप के दौरान मनोजीत मिश्रा ने पहले उसे अकेले में परेशान करना शुरू किया और जब उसने इसका विरोध किया तो मारपीट कर धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो उसके परिवार को जान से मार देगा। छात्रा ने दावा किया कि आरोपी का कॉलेज में राजनीतिक रसूख इतना था कि प्रशासन भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता था।
15 छात्राओं के शोषण का दावा, खौफ में लड़कियां
पीड़िता के अनुसार, वो अकेली नहीं है जो मिश्रा की गंदी हरकतों का शिकार बनी है। उसने कहा कि कम से कम 15 अन्य छात्राएं भी मनोजीत मिश्रा के यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। लेकिन अधिकतर लड़कियां डर या राजनीतिक दबाव के चलते सामने नहीं आईं। कॉलेज में उसकी छवि ऐसी बन गई थी कि छात्राएं उसे देखते ही रास्ता बदल लिया करती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
शांतनु सिन्हा की सेवा समाप्त, नहीं मिला इस्तीफे का मौका, ED कार्रवाई के बाद पर सुवेंदु सरकार की बड़ी कार्रवाई
कोलकाता में सड़कों पर नमाज को लेकर भारी तनाव, पुलिस एक्शन के बाद भड़का गुस्सा; इलाके में जमकर बवाल
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
कोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई
पुलिस शिकायतें दबाई गईं, आरोपी को राजनीतिक संरक्षण
छात्रा ने बताया कि वह पहले भी थाने में शिकायत करने गई थी, लेकिन वहां उसके मामले को दबा दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी को तृणमूल कांग्रेस के विधायक अशोक देव का संरक्षण प्राप्त था, जो कॉलेज गवर्निंग बॉडी के प्रमुख भी हैं। इसी कारण कॉलेज प्रशासन उसकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेता था।
यह भी पढ़ें: MP की मंत्री पर 1000 करोड़ कमीशन वसूली के आरोप, बोलीं- मुख्यमंत्री को सब पता है
गौरतलब है कि मनोजीत मिश्रा पहले ही एक लॉ छात्रा के गैंगरेप मामले में आरोपी है, जिसमें उसके दो दोस्तों को भी शामिल बताया गया है। यह मामला फिलहाल जांच के अधीन है। इसके अलावा साल 2025 में वह एक पुलिसकर्मी की पिटाई और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है।
Kolkata gangrape case manojeet mishra student molestation accusation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
May 17, 2026 | 06:43 PM‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMस्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
May 17, 2026 | 06:40 PMकान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
May 17, 2026 | 06:36 PMइंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMपटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
May 17, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














