-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Mamata Banerjee Law Ministry Bengal Cabinet Realignment 2026 Election
ममता का मास्टरस्ट्रोक: चुनाव से पहले कानून मंत्रालय अपने पास लिया, आखिर क्या है ‘दीदी’ का मेगा प्लान?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bengal Law Ministry: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा फेरबदल करते हुए कानून मंत्रालय की कमान खुद संभाल ली है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

ममता बनर्जी, फोटो- नवभारत डिजाइन
Cabinet Realignment West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सधे हुए कदमों से सबको चौंका दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों की बढ़ती सियासी तपिश के बीच ‘दीदी’ अब फ्रंटफुट पर खेलने के मूड में नजर आ रही हैं।
सोमवार को राज्य सचिवालय द्वारा जारी एक अधिसूचना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी, जिसके तहत मुख्यमंत्री ने राज्य के कानून और न्यायिक विभाग की जिम्मेदारी अब सीधे अपने हाथों में ले ली है। यह फैसला सिर्फ एक प्रशासनिक फेरबदल नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी राजनीतिक रणनीति छिपी हुई है।
मलॉय घटक से क्यों छिना विभाग, क्या थी असली नाराजगी?
अभी तक बंगाल सरकार के वरिष्ठ मंत्री मलॉय घटक श्रम विभाग के साथ-साथ कानून मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे थे। अचानक हुए इस बदलाव के बाद अब वह पूरी तरह से केवल श्रम विभाग की जिम्मेदारी ही देखेंगे। सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री पिछले काफी समय से कानून विभाग के कामकाज के तौर-तरीकों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Dilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
ममता बनर्जी के जाने से पहले ही खेल खत्म हो जाता है! मंत्री दिलीप घोष ने किया चैलेंज, बोले- बिन बुलाए मेहमान…
छात्र बनकर आए और मचाया बवाल! कोलकाता हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार, 70 की पहचान, जानें कौन हैं असली गुनहगार
टीएमसी के भीतर भी उनके काम को लेकर कुछ नाराजगी की खबरें थीं। ऐसे में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ममता बनर्जी ने विभाग की बागडोर खुद संभालकर प्रशासन में कसावट लाने की कोशिश की है। वे कानूनी मामलों में तेजी लाने और विभाग पर अपनी सीधी पकड़ बनाना चाहती हैं।
CBI-ED की जांच के बीच ‘दीदी’ का बड़ा कानूनी हस्तक्षेप
पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ समय से राज्य सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों (ED/CBI) के बीच टकराव की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पूर्व कानून मंत्री मलॉय घटक खुद भी कथित कोयला तस्करी घोटाले के मामले में जांच के दायरे में रहे हैं और एजेंसियों के सामने पेश होने में हुई देरी के कारण विवादों में थे। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भी पिछले दिनों सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाइयों में काफी सक्रिय नजर आई हैं।
यह भी पढ़ें: जयपुर से बेंगलुरु तक एलपीजी संकट से हाहाकार! 3000 से अधिक होटल बंद, अलर्ट मोड में सरकार
कानून मंत्रालय अपने पास रखकर वे इन एजेंसियों के खिलाफ बनाई जाने वाली कानूनी रणनीति को और भी मजबूती और आक्रामकता देना चाहती हैं। इससे न केवल नौकरशाही बल्कि कानूनी सलाहकारों पर भी उनका सीधा नियंत्रण होगा, जो चुनाव के समय अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।
2026 के चुनावी महासंग्राम की तैयारी में ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक
यह फेरबदल 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी द्वारा अपनी पकड़ मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उनके मंत्रिमंडल से हटने के कारण सूचना प्रौद्योगिकी, औद्योगिक पुनर्निर्माण और सार्वजनिक उद्यम जैसे विभाग भी खाली हो गए थे। फिलहाल इन विभागों का कार्यभार भी मुख्यमंत्री ने अपने पास ही रखा है।
Mamata banerjee law ministry bengal cabinet realignment 2026 election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














