-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Mamata Banerjee Congratulates Tarique Rahman Brother Gesture Bouquet Sweets Political Warmth
पहले बताया ‘भाई’…अब गुलदस्ता और मिठाई भेजकर दी बधाई, तारिक रहमान पर इतना प्यार क्यों बरसा रहीं ममता?
- Written By: अभिषेक सिंह
Tarique Rahman: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने फूल और मिठाई भेजकर तारिक रहमान को उनकी जीत की बधाई दी है। जिसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ममता तारिक रहमान पर इतना प्यार क्यों लुटा रही हैं?

ममता बनर्जी (डिजाइन फोटो)
Mamata Banerjee: तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बांग्लादेश चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वह 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसके लिए दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा गया है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फूल और मिठाई भेजकर तारिक रहमान को उनकी जीत की बधाई दी है।
बीएनपी अध्यक्ष के दफ्तर ने बताया कि शनिवार को पार्टी के मीडिया सेल के सदस्य अतीउर रहमान रुमन ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के द्वारा भेजा गया गुलदस्ता और मिठाई प्राप्त की है। इसके पहले तारिक रहमान को भाई बताते हुए ममता बनर्जी ने उन्हें जीत की बधाई दी थी।
पहले तारिक रहमान को कहा था भाई
इससे पहले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तारिक रहमान को चुनावी जीत पर बधाई देते हुए उन्हें ‘तारिक भाई’ कहा था। उन्होंने लिखा कि मेरे सभी भाइयों और बहनों और बांग्लादेश के लोगों को दिल से बधाई। सभी को रमजान मुबारक। मेरे भाई तारिक उनकी पार्टी और सभी पार्टियों को इस शानदार जीत के लिए बधाई।
सम्बंधित ख़बरें
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
TMC की वजह बंगाल में मजबूत हुई बीजेपी… WB में हार पर रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
घर पर हमले के दावे के बाद अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
‘सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं’, अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
तारिक पर क्यों प्यार लुटा रहीं ममता?
ममता बनर्जी का यह कदम तारिक रहमान को चुनावी जीत की बधाई से कहीं ज्यादा समझा जा रहा है। यह दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और भौगोलिक संबंधों को मजबूत करने की कोशिश को भी दिखाता है। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।
पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भौगोलिक और सांस्कृतिक समानता है। ऐसा माना जाता है कि पश्चिम बंगाल में तमाम परिवार ऐसे हैं जिनका बांग्लादेश से संबंध है। ऐसे में ममता बनर्जी बांग्लादेश की नई सरकार को बधाई देकर उसके प्रति अपना प्रेम जाहिर कर रही हैं। जिससे उसका फायदा आने वाले चुनाव में मिल सके।
17 फरवरी को शपथ लेंगे तारिक रहमान
गौरतलब है कि बांग्लादेश के 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव में BNP को दो-तिहाई बहुमत मिला है। इसके बाद BNP चेयरमैन तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। उनके 17 फरवरी को शपथ लेने की उम्मीद है। उनके बड़े शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: तारिक रहमान का शपथ ग्रहण: भारत-पाक समेत 13 देशों को न्योता, बांग्लादेश में होगी नई शुरुआत
17 साल के देश निकाला के बाद दिसंबर 2025 में देश लौटे तारिक रहमान के लिए यह जीत उनके पॉलिटिकल करियर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। चुनाव नतीजों के बाद अंतरिम सरकार के हेड और नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस समेत कई इंटरनेशनल नेताओं ने भी बधाई दी है।
Mamata banerjee congratulates tarique rahman brother gesture bouquet sweets political warmth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














