-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Bjps Protest Turns Violent In Kolkata Doctor Murder Case Nandigram Police Station Attacked
कोलकाता डॉक्टर हत्या मामले में उग्र हुआ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, नंदीग्राम थाने पर बोला धावा
- Written By: शुभम पाठक
कोलकाता डॉक्टर हत्या मामले में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन अब तेज होता हुआ दिख रहा है, जहां बीजेपी नेता दिलीप घोष के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नंदीग्राम थाने पर धावा बोला दिया।

कोलकाता हत्या मामले में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन (सोर्स:-सोशल मीडिया)
कोलकाता: कोलकाता डॉक्टर हत्या मामले में पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिए पूरा देश किसी ना किसी प्रकार से अपना योगदान दे रहा है। डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे है तो कुछ लोग मीडिया व सोशल मीडिया के माध्मय से पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे है, और इसी मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से लगातार तीखे सवाल पूछ रही बीजेपी ने अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है।
डॉक्टर हत्या मामले में सक्रिय रूप से ममता सरकार पर सवाल खड़े कर रही बीजेपी का विरोध प्रदर्शन अब उग्र होता हुआ दिख रहा है। जहां घेराव अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम थाने पर शुक्रवार को धावा बोल दिया है।
ये भी पढ़ें:-हाईकोर्ट ने ‘महाराष्ट्र बंद’ पर लगाई रोक, एकनाथ शिंदे सरकार को दिया ये आदेश
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
‘कानून का सम्मान, जांच में करेंगे पूरा सहयोग’, पुलिस समन पर बोले विधायक हुमायूं कबीर; TMC पर लगाए आरोप
स्क्रॉलिंगहावड़ा ब्रिज से समरकंद के विशाल ‘नान’ तक… दुनिया की ये तस्वीरें देख रुक जाएगी आपकी स्क्रॉलिंग
‘सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं’, अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
बीजेपी का विरोध प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने घेराव अभियान के तहत पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम थाने पर शुक्रवार को धावा बोल दिया। जहां भाजपा समर्थकों ने चिनसराह, सिउरी, मेदिनीपुर और बांकुरा पुलिस थानों का भी घेराव किया।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के 100 से अधिक समर्थक शुक्रवार की सुबह अवरोधकों को तोड़कर थाने में घुस गए और जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके बीच धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों में कई महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने नारे लगाए और परिसर से बाहर निकलने से पहले कुछ समय तक वे पुलिस थाने के अंदर ही रहे।
पुलिस ने दी जानकारी
इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) और पुलिसकर्मियों ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए आगे कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने वाली मुख्य सड़क भी जाम कर दी, हालांकि बाद में वे वहां से चले गए। कोलकाता में चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या की घटना को लेकर भाजपा ने राज्यव्यापी ‘थाना घेराव’ अभियान की शुरुआत की है और इसी के तहत यह विरोध प्रदर्शन किया गया।
ये भी पढ़ें:-गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस- NC गठबंधन पर हमला, जम्मू-कश्मीर को लेकर पूछे 10 सवाल
दिलिप घोष ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व
भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मेदिनीपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। दिलीप घोष ने कहा कि इस सरकार ने सत्ता में बने रहने का सारा अधिकार खो दिया है। इसेक साथ ही इस मामले में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि थाना घेराव आंदोलन ‘लोकतांत्रिक और अहिंसक’ होगा तथा यह महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति लोगों की नाराजगी को व्यक्त करेगा।
Bjps protest turns violent in kolkata doctor murder case nandigram police station attacked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PMकहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














