-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Bengali Woman Accuses Delhi Police Of Harassing Her
महिला को बांग्लादेशी बताकर सूनसान जगह ले गई दिल्ली पुलिस, टीएमसी ने खोला मोर्चा
- Written By: Saurabh Pal
Mamta Benarjee: टीएमसी की प्रेस वार्ता में बंगाल की सजनूर परवीन ने दिल्ली पुलिस पर बांग्लादेशी बताकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।

फाइल फोटो- पुलिस और ममता बनर्जी
West Bengal News: टीएमसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सजनूर परवीन नाम की एक महिला ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बांग्ला भाषा को लेकर टीएमसी ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ पहले ही मोर्चा खोला हुआ है। अब सजनूर परवीन के आरोपों ने राजधानी दिल्ली का सियासी पारा और बढ़ा दिया है। प्रेस वार्ता में पीड़िता सजनूर ने कहा कि खुद को दिल्ली पुलिस बताने वाले चार लोगों ने उस पर बांग्लादेशी होने का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसे उसके बच्चे के साथ प्रताड़ित किया जबरन वसूली की।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने एक ऐसे बच्चे को भी नहीं बख्शा जिसकी मातृभाषा बंगाली है। ममता के इस पोस्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रताड़ित करने के आरोपों से इनकार किया था, जिसके कुछ दिन बाद सजनूर ने प्रेस वार्ता में ये आरोप लगाए।
दिल्ली पुलिस ने घर मारा था छापा
परवीन ने आरोप लगाया कि दो पुरुषों व दो महिलाओं ने खुद को दिल्ली पुलिसकर्मी बताकर 25 जुलाई को हमारे घर पर छापा मारा, हमारे आधार कार्ड जांचे। वे मेरे पति को तलाश रहे थे, जो उस समय काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। उन्होंने हमें बांग्लादेशी कहा जबकि हम उन्हें लगातार पश्चिम बंगाल से होने के बारे में बताते रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया, “वे अगले दिन फिर आए और हमें एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां हमसे ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने को कहा। मैंने उनसे कहा कि मैं मुसलमान हूं और मना कर दिया। उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे और मेरे पेट में लात मारी। उन्होंने मेरे बच्चे को भी पीटा।”
सम्बंधित ख़बरें
व्हाट्सएप पर भरोसा किया और गंवा दिए लाखों रुपये, जानिए कैसे हुआ पूरा खेल
छात्रों पर लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! बोला- शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक हक, पुलिस की ज्यादती नहीं चलेगी
दतिया उपचुनाव: CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल आज करेंगे विशाल रोड शो, आशुतोष तिवारी के लिए मांगेंगे वोट
Explainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
Atrocious!! Terrible!! See how Delhi police brutally beat up a kid and his mother, members of a migrant family from Malda’s Chanchal. See how even a child is not spared from the cruelty of violence in the regime of linguistic terror unleashed by BJP in the country against the… pic.twitter.com/IwAXkQwy9V — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) July 27, 2025
ममता बनर्जी के खिलाफ FIR
राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई और भाजपा सांसद सौमेंदु अधिकारी ने तथ्यों को कथित तौर पर तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में मुख्यमंत्री बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जबकि प्रेस वार्ता के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष परवीन और उनके परिवार के साथ कोलकाता के प्रगति मैदान थाने गए और दिल्ली पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
‘बच्चे को पीटा और 25 हजार रुपये लिए’
खुद को मालदा जिले के चंचल इलाके की मूल निवासी बताने वाली और प्रवासी के रूप में अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रही परवीन ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित यातना का विवरण दिया। परवीन ने यहां तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से कहा, “जब उन्होंने मेरे बच्चे की पिटाई की तो उसके कान से खून बहने लगा और हमें इलाज भी नहीं दिया गया।” उन्होंने दावा किया, “दिल्ली पुलिस ने हमें बताया कि पश्चिम बंगाल के लोगों का मतलब बांग्लादेशियों से है। उन्होंने हमें रिहा करने से पहले 25,000 रुपये भी वसूले।”
ये भी पढ़ें- मैं जवाब दे रहा हूं, PM आएंगे तो आपको ज्यादा तकलीफ होगी; विपक्ष के हंगामे पर शाह
ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने बताया फर्जी
महिला ने दिल्ली पुलिस पर जबरन कागजों पर हस्ताक्षर कराने, उसका मोबाइल फोन छीन लेने और उन्हें किसी से मिलने नहीं देने का भी आरोप लगाया। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ममता बनर्जी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो को ‘‘मनगढ़ंत” और ‘‘राजनीति से प्रेरित” करार दिया था। वीडियो में आरोप लगाया गया था कि राष्ट्रीय राजधानी में बांग्ला भाषी एक महिला और उसके बच्चे पर भाषा को लेकर हमला किया गया। -एंजेसी इनपुट के साथ
Bengali woman accuses delhi police of harassing her
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल कूच से पहले नर्मदापुरम में किसानों को रोका, 14 नेता हिरासत में, हनुमान चालीसा पढ़कर जताया विरोध
Jul 27, 2026 | 01:43 PMव्हाट्सएप पर भरोसा किया और गंवा दिए लाखों रुपये, जानिए कैसे हुआ पूरा खेल
Jul 27, 2026 | 01:43 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में हाईवोल्टेज लाइन के नीचे काम कर रहे मजदूर को करंट लगा, हालत गंभीर
Jul 27, 2026 | 01:41 PMइटावा में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- बबुआ के पास विकास के लिए समय नहीं था
Jul 27, 2026 | 01:36 PM40 साल से नागपुर में मतदान, फिर भी मध्य प्रदेश में बीएलओ नियुक्त; SIR प्रक्रिया पर उठे बड़े सवाल
Jul 27, 2026 | 01:33 PMBhandara News: दिघोरी (मोठी) में पोस्ट ऑफिस स्थानांतरण का विरोध, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Jul 27, 2026 | 01:31 PMकौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? रणवीर सिंह की इस सुपरहिट फिल्म में कर चुकी हैं काम
Jul 27, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM













