- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Abu Azmi Targeted The Bjp Rss Said They Will Do Everything Against Muslims
अबू आजमी ने BJP-RSS पर साधा निशाना, बोले- जो भी काम करेंगे वो मुसलमानों के खिलाफ ही करेंगे
Mumbai News: गांधी जयंती पर अबू आजमी ने BJP और आरएसएस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ काम कर रही है। उनका हर काम मुसलमानों के खिलाफ ही है।
- Written By: सोनाली चावरे

अबू आजमी (pic credit; social media)
Abu Azmi Targeted BJP-RSS: गांधी जयंती के मौके पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रमुख अबू आजमी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी में आरएसएस का कोई योगदान नहीं रहा और यह सच्चाई आज के बच्चों को पता होनी चाहिए।
एनए एजेंसी ANI से बातचीत में अबू आजमी ने कहा, बीजेपी जो भी काम करेगी वो मुसलमानों के खिलाफ ही करेगी। उसने एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया और न ही मंत्री बनाया। मुसलमानों के खिलाफ लगातार जहर घोला जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जानी चाहिए और उन्हें यह सिखाया जाना चाहिए कि देश कैसे आजाद हुआ। “आज दुनिया बहुत तरक्की कर रही है, लेकिन हम अभी भी हिंदू-मुस्लिम के विवादों में फंसे हुए हैं, जिससे नफरत बढ़ती है। बच्चों को यह जानना चाहिए कि आजादी में किन लोगों ने कुर्बानी दी और जो लोग नफरत फैलाते हैं उनके बारे में सच पता चले।
सम्बंधित ख़बरें
गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत समागम को लेकर मनपा की तैयारी, सिख-सिंधी समाज की बैठक
Dhule Crime: धुले जिले में सगाई समारोह में खूनी झड़प, तीन की मौत, कई घायल
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: राहुल गांधी-शरद पवार समेत इन दिग्गजों ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा
मीरा-भाईंदर: स्टेशन रोड के विकल्प के रूप में 30 मीटर चौड़ी नई डी.पी. रोड के निर्माण की मांग तेज
आरएसएस पर निशाना साधते हुए आजमी ने कहा कि संगठन संविधान का पालन नहीं करता और सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। “ये लोग एक ही रंग में पूरे देश को रंगना चाहते हैं। आज हर बच्चे को संविधान पढ़ने की जरूरत है ताकि देश में अमन और शांति कायम हो सके।”
इतिहास के पहलुओं को याद करते हुए उन्होंने कहा, हमने पढ़ा है कि आरएसएस के लोग जेल में बंद रहते हुए अंग्रेजों को पत्र लिखते थे कि हमें छोड़ दो, तो हम गांधी जी के स्वदेशी आंदोलन को रोक देंगे। इन्हें अंग्रेजों से पेंशन भी मिलती थी। भारत की आजादी में इन लोगों का योगदान क्या रहा, यह सच आज के लोगों को बताना बेहद जरूरी है।
अबू आजमी के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उनके शब्द न सिर्फ बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हैं, बल्कि समाज में बढ़ती नफरत और शिक्षा की अहमियत पर भी ध्यान खींचते हैं।
गांधी जयंती के मौके पर दिए गए ये बयान मानवता, समानता और देश के इतिहास को याद रखने का संदेश भी देते हैं। आजमी का कहना है कि बच्चों को सच्चाई और संविधान की शिक्षा देकर ही समाज में अमन-शांति कायम की जा सकती है।
Abu azmi targeted the bjp rss said they will do everything against muslims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र और 15 साल का सफर, न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
Feb 19, 2026 | 08:47 PMतारिक रहमान के PM बनते ही ढाका पहुंचे एर्दोगन के बेटे, क्या बांग्लादेश बनेगा तुर्की का नया ‘हथियार’?
Feb 19, 2026 | 08:42 PMगुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत समागम को लेकर मनपा की तैयारी, सिख-सिंधी समाज की बैठक
Feb 19, 2026 | 08:39 PMवंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे मोहन भागवत, यूपी में इस ट्रेन पर कितनी बार पथराव?
Feb 19, 2026 | 08:38 PMरात में योगी से 35 मिनट बात…सुबह दोनों डिप्टी CM से मुलाकात, क्या है संघ प्रमुख की ‘सीक्रेट’ मीटिंग्स का सच?
Feb 19, 2026 | 08:32 PMविजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां हुईं तेज, उदयपुर में होगी सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी?
Feb 19, 2026 | 08:31 PMहरमनप्रीत का फूटा गुस्सा, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, कहा- दायित्व निभाना होगा
Feb 19, 2026 | 08:26 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM













