Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिषेक बनर्जी के ‘राइटहैंड’ सुमित रॉय होंगे गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया वारंट; जानें क्या है पूरा मामला

Abhishek Banerjee PA Arrest: जमीन कब्जे के मामले में फरार एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट सुमित रॉय के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उनकी तलाश में पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के घर पर भी छापेमारी की थी।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 15, 2026 | 08:03 PM

अभिषेक बनर्जी के असिस्टेंट सुमित रॉय (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Abhishek Banerjee PA  Arrest Warrant: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट सुमित रॉय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पश्चिम मेदिनीपुर की एक अदालत ने जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़े मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

वेस्ट मिदनापुर जिला पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही है और इसी सिलसिले में हाल ही में अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई थी। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस को संदेह था कि रॉय वहां मौजूद हो सकते हैं, लेकिन तलाशी के दौरान उनका पता नहीं चल सका।

अभिषेक बनर्जी के घर पर लंबी छापेमारी

दरअसल, रविवार सुबह-सुबह साल्बोनी पुलिस स्टेशन, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स (सीएपीएफ) और कोलकाता पुलिस की एक संयुक्त टीम ने रॉय की तलाश में दक्षिण कोलकाता के कालीघाट रोड पर अभिषेक बनर्जी के घर पर लंबी छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। अंदर जाने से रोके जाने पर सुरक्षा बलों को राज्य आपदा प्रबंधन कर्मियों की मदद से अभिषेक बनर्जी के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ना पड़ा, जिसके बाद घर के अंदर तीन घंटे तक छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

योग दिवस से पहले कोलकाता में शुरू हुआ 6 दिवसीय स्वच्छता अभियान, पीएम मोदी के दौरे से पहले तेज हुई तैयारियां

TMC Crisis: फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी, दोबारा हुई पूछताछ

Abhishek Banerjee Case: हस्ताक्षर मिलान विवाद मामला, आज CID के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

3 दिन, 3 अलग मामले… ED और CID के सवालों के जवाब देंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अब किन आरोपों में फंसे TMC सांसद

बंगाल पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

प्रारंभीक जांच में पता चला है कि अभिषेक बनर्जी के घर पर छापेमारी और तलाशी का काम सुमित रॉय को खोजने के लिए किया गया था, जो उनके मोबाइल फोन की आखिरी टावर लोकेशन के आधार पर था। राज्य पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जब साल्बोनी पुलिस स्टेशन की टीम रॉय का पता लगाने के लिए कोलकाता के लिए निकली, तो टावर लोकेशन से उनका मोबाइल फोन कालीघाट रोड पर अभिषेक बनर्जी के घर पर दिखा।

फोन लोकेशन के आधार पर पहुंची थी पुलिस

टावर लोकेशन से यह भी पता चला कि सुमित रॉय का मोबाइल फोन देर रात 2:30 बजे तक उसी जगह पर था। यानी पुलिस के कालीघाट रोड पर अभिषेक बनर्जी के घर के सामने पहुंचने से ठीक 30 मिनट पहले तक लोकेशन अभिषेक के आवास पर ही दिखाई दे रही थी।

ये भी पढ़ें- TMC Crisis: फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी, दोबारा हुई पूछताछ

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

बता दें की जब सोमवार दोपहर जिला अदालत ने रॉय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, तो अभिषेक बनर्जी कोलकाता के बाहरी इलाके में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) के कार्यालय में थे और स्कूल में नौकरी के बदले पैसे लेने के मामले में पूछताछ का सामना कर रहे थे।

Abhishek banerjee pa sumit roy arrest warrant issued west bengal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 07:57 PM

Topics:  

  • Abhishek Banerjee
  • ED
  • West Bangal News
  • west bangal police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.