Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TMC Crisis: फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी, दोबारा हुई पूछताछ

TMC Leader Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी रविवार को विधायक हस्ताक्षर विवाद मामले में पूछताछ के लिए एक बार फिर पश्चिम बंगाल पुलिस के CID कार्यालय पहुंचे।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 14, 2026 | 03:43 PM

अभिषेक बनर्जी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

TMC MP Abhishek Banerjee Update: पश्चिम बंगाल में विधायक के फर्जी हस्ताक्षर विवाद मामलें में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी आज पूछताछ के लिए दोबारा पुलिस के सीआईडी मुख्यालय पहुंचे। जहां अभिषेक से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि अभिषेक बनर्जी को दोपहर 12 बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया था लेकिन तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी निर्धारित समय से पहले ही सीआईडी कार्यालय पहुंच गए।

दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के निर्देश

बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने फर्जी हस्ताक्षर विवाद को लेकर राज्य पुलिस की खुफिया शाखा की जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि अगले दो सप्ताह तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई ना की जाए।

अभिषेक बनर्जी रविवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचकर रिसेप्शन पर जाकर अपना पहचान पत्र दिखाया। उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बाद वह कार्यालय के अंदर गए। इस दौरान परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

West Bengal Politics: दिल्ली में जुटी TMC बागियों की फौज, बंद कमरे की बैठक के बाद ममता बनर्जी की बढ़ी टेंशन

Abhishek Banerjee Case: हस्ताक्षर मिलान विवाद मामला, आज CID के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

बंगाल में TMC का विभाजन तय! ममता और अभिषेक बने बोझ, सांसदों की टूट पर राजीव रंजन का बड़ा दावा

ममता-महुआ-सौगत समेत 5 सांसदों का घेराव! काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कोर्ट घसीटने की दी चेतावनी

सोमवार और मंगलवार को भी होगी पूछताछ

गौरतलब है अभिषेक बनर्जी 11 जून को भी हस्ताक्षर मिसमैच मामले में पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय पहुंचे थे। जहां उनसे करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी। जिसके बाद सीआईडी ने उन्हें दोबारा रविवार को पेश होने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सुवेंदु अधिकारी से मिलेंगे TMC के 19 बागी सांसद, आज ही तय होगा अगला कदम, बंगाल में मची सियासी हलचल!

लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को सोमवार और मंगलवार को भी अलग-अलग मामलों में पूछताछ के लिए सीआईडी और ईडी के सामने पेश होना है।

सोमवार (15 जून)- सोमवार को उन्हें पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय में पेश होना है। जहां पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें 3 जून को नोटिस जारी किया था।

मंगलवार (16 जून)- मंगलवार को उन्हें एक बार फिर से सीआईडी मुख्यालय में पेश होना है। बनर्जी पर विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकाने और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। जिसके लिए सीआईडी ने उन्हें 12 जून को नोटिस जारी कर सूचित किया था।

Abhishek banerjee appears before cid again in mla signature mismatch case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 03:43 PM

Topics:  

  • Abhishek Banerjee
  • TMC
  • TMC MP Abhishek Banerjee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.