Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 दिन, 3 अलग मामले… ED और CID के सवालों के जवाब देंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अब किन आरोपों में फंसे TMC सांसद

Abhishek Banerjee New Cases Filed: अभिषेक बनर्जी पर दो नए मामले दर्ज किए गए है। 14 से 16 जून तक लगातार 3 दिन ED और CID के सामने उनकी पेशी होगी। यहां जानिए उनका पूरा शेड्यूल।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 13, 2026 | 06:52 PM

अभिषेक बनर्जी (IANS फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Abhishek Banerjee ED CID Interrogation: अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शनिवार को पश्चिम बंगाल के दो अलग-अलग जिलों के दो पुलिस थानों में अलग-अलग आरोपों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। अब अभिषेक 14 जून से 16 जून तक ईडी और सीआईडी के घेरे में रहेंगे।

पहली शिकायत दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी महानगर पुलिस के अंतर्गत आने वाले सिलीगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में कारोबारी संजय कुमार सिंघल ने दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न चुनावी सभाओं में अभिषेक बनर्जी द्वारा दिए गए कई बयान चुनाव बाद हिंसा भड़काने वाले थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दक्षिण 24 परगना जिले में दूसरी शिकायत

दूसरी शिकायत दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर थाने में भाजपा नेता अविजीत दास उर्फ बॉबी ने दर्ज कराई है। अविजीत दास वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में डायमंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार रह चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बागी सांसदों को BJP कभी स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी के बदले तेवर, अभिषेक पर पिघला दिल

उनको पूरा हक है… TMC नेता कल्याण बनर्जी के तीखे वार पर अभिषेक का पलटवार, बोले- वो मुझे बचपन से जानते हैं

सुबह-सुबह पुलिस और केंद्रीय बलों ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर मारा छापा, मदन मित्रा के यहां भी पहुंची ED

सतीश सेठ गिरफ्तार, SBI के 114.98 करोड़ रुपये धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के करीबी Satish Seth गिरफ्तार

उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में आए चक्रवात अम्फान के बाद राहत सामग्री वितरण में भ्रष्टाचार हुआ था, जिसमें अभिषेक बनर्जी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की है। इस बीच अभिषेक बनर्जी को 14 से 16 जून तक लगातार तीन दिनों में तीन अलग-अलग मामलों में जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होना होगा।

अभिषेक बनर्जी का जांच एजेंसियों के साथ शेड्यूल

14 जून को उन्हें राज्य पुलिस की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के मुख्यालय भवानी भवन में विधानसभा में विपक्ष के नेता की नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव पर कुछ विधायकों के हस्ताक्षरों में कथित गड़बड़ी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में उनसे पहले भी लंबी पूछताछ हो चुकी है।

यह भी पढ़ें – बागी सांसदों को BJP कभी स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी के बदले तेवर, अभिषेक पर पिघला दिल

15 जून को उन्हें कोलकाता के साल्ट लेक स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में कथित करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले (कैश-फॉर-स्कूल-जॉब) मामले में पूछताछ के लिए उपस्थित होना होगा। ईडी ने उन्हें 3 जून को समन जारी किया था।

वहीं 16 जून को अभिषेक बनर्जी एक बार फिर सीआईडी मुख्यालय में पेश होंगे, जहां विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने और हिंसा भड़काने के आरोपों से जुड़े मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में सीआईडी ने गुरुवार शाम उन्हें नोटिस जारी किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

West bengal politics abhishek banerjee 2 new cases registered cid ed interrogation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 06:52 PM

Topics:  

  • Abhishek Banerjee
  • CID Investigation
  • ED
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.