वाघा बॉर्डर पर ‘ये देश है वीर जवानों का’ सुनकर आंटी का दिल छू लेने वाला डांस, वीडियो हुआ वायरल

Wagah Border Viral Video : गणतंत्र दिवस 2026 पर अमृतसर के वाघा बॉर्डर में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान ‘ये देश है वीर जवानों का’ गाना बजते ही एक आंटी खुशी से झूम उठीं। वीडियो ने जीता लोगों की दिल।
An elderly woman dancing joyfully to a patriotic song at Wagah Border on Republic Day has won hearts across social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wagah Border : पंजाब के अमृतसर में स्थित वाघा-अटारी बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी दुनियाभर में मशहूर है। हर दिन होने वाली इस सेरेमनी में देशभक्ति का जोश देखने को मिलता है, लेकिन 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर इसका माहौल कुछ खास हो जाता है। साल 2026 के गणतंत्र दिवस पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब दर्शक दीर्घा में बैठी एक आंटी देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंग गईं।

जैसे ही सेरेमनी के दौरान ‘ये देश है वीर जवानों का’ गाना बजा, आंटी खुद को रोक नहीं पाईं और अपनी सीट पर ही खुशी से झूमने लगीं। उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आया।

देश के लिए भावना का इजहार

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीएसएफ के जवान पूरे जोश के साथ सेरेमनी निभा रहे हैं और पीछे बैकग्राउंड में देशभक्ति गीत बज रहा है। आंटी मुस्कुराते हुए ताल पर थिरकने लगती हैं। यह कोई स्टेज पर किया गया डांस नहीं, बल्कि दिल से निकली देश के लिए भावना का इजहार है।

भारत की ओर वाघा बॉर्डर पर बैठने की बेहतर व्यवस्था और जोशीला माहौल साफ नजर आता है। आंटी का यह डांस इस बात का सबूत है कि देशप्रेम उम्र का मोहताज नहीं होता। उनके चेहरे की खुशी और आंखों की चमक हर किसी को भावुक कर देती है।

आंटी का यह डांस देश के लिए सच्चा एहसास

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @a5bhii नाम के यूजर ने 27 जनवरी को पोस्ट किया था, जो खुद वाघा बॉर्डर पर सेरेमनी देखने पहुंचे थे। वीडियो अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 56 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

लोग कमेंट में आंटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सबसे सच्चा एहसास, इन्हें सलाम,” तो दूसरे ने कहा, “यही असली भारत है।” कुल मिलाकर, आंटी का यह डांस देश के लिए उस प्यार को दिखाता है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।