चैत्र नवरात्र में अपनी राशि अनुसार कर लें ये खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत!

Navratri Zodiac Wise Remedies: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस समय राशि अनुसार किए गए उपाय से किस्मत बदल सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Navratri Rashi Ke Anusar Upay
मां दुर्गा(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navratri Rashi Ke Anusar Upay: जगत जननी देवी दुर्गा की आराधना के लिए चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस वर्ष 2026 में 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में जगत जननी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, जो शक्ति, समृद्धि और आरोग्यता का प्रतीक है।

यह हिंदू नववर्ष की शुरुआत में आता है, जिसमें घटस्थापना के साथ उपवास और दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में इस पर्व को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से सोई हुई किस्मत जाग जाती है, आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों को इन 9 दिनों में कौन सा महाउपाय करना चाहिए ताकि उनका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाए?

अपनी राशि अनुसार करें ये महाउपाय

  • मेष और वृश्चिक

ज्योतिषयों के अनुसार, नवरात्र के मेष और वृश्चिक राशि के जातक 9 दिन मां स्कंदमाता की पूजा करें और उन्हें गुड़ या लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही 'ॐ स्कंदमात्रै नमः' का जप करें। ऐसा करने से जीवन की हर बाधा दूर होगी।

  • वृषभ और तुला

वृषभ और तुला राशि के जातक सौभाग्य वृद्धि के लिए मां महागौरी को सफेद फूल चढ़ाएं और छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी।

  • मिथुन और कन्या

मिथुन और कन्या राशि के जातक मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें और उन्हें हरे फल या मूंग की दाल का हलवा अर्पित करें। ऐसा करने से करियर में तरक्की मिलेगी।

  • कर्क

कर्क राशि के जातक मां सिद्धिदात्री की उपासना करें और उन्हें दूध से बनी मिठाई चढ़ाएं। ऐसा करने से घर की अशांति दूर होगी।

  • सिंह

सिंह राशि के जातक मां कूष्माण्डा की पूजा करें और मंदिर में लाल चंदन का दान करें। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा।

  • धनु और मीन

धनु और मीन राशि के जातक नवरात्र में मां चंद्रघंटा को पीली मिठाई या चने की दाल का भोग लगाएं। इससे भाग्य का साथ मिलने लगेगा।

  • मकर और कुंभ

मकर और कुंभ राशि के जातक मां कालरात्रि की विधिवत पूजा करें और शनिवार के दिन काले तिल व तेल का दान करें। ऐसा करने से बड़ी बीमारियों और कानूनी मामलों से राहत मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com