- Hindi News »
- Viral »
- Viral Video Social Media 3d Refrigerator Prank On Street
3D फ्रिज ने दिया लोगों को धोखा, सोशल मीडिया पर वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए यूजर्स
Viral Video: इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं, वीडियो पर खूब लाइक्स भी मिल चुके हैं तो चलिए जानते हैं इस वीडियो के बारे में।
- Written By: स्नेहा मौर्या

वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Funny Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा सामने आ जाता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। कभी ये वीडियो दिल छू लेने वाले होते हैं तो कभी पेट पकड़कर हंसा देते हैं। इंटरनेट का ट्रेंड यही है कि जो भी कंटेंट थोड़ा भी अनोखा या अलग होता है, वह पल भर में वायरल हो जाता है। कुछ ऐसा ही इस समय भी हो रहा है, जब एक ‘फ्रिज प्रैंक वीडियो’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल, हाल ही में इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि सड़क के किनारे एक बड़ा सा रेफ्रीजिरेटर रखा है, जैसा आमतौर पर दुकानों में नजर आता है, जिसमें अलग-अलग कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें रखी होती हैं। दूर से देखने पर ये बिल्कुल असली लगता है। इसमें कोल्ड ड्रिंक की कई बोतलें और पानी की बोतलें साफ-साफ दिखाई दे रही हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स भी पास जाकर इसका दरवाजा खोलने की कोशिश करता है।
सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
लेकिन जैसे ही वह दरवाजा खोलने की कोशिश करता है, सच्चाई सामने आती है, ये कोई असली फ्रिज नहीं बल्कि 3D पेंटिंग है। इतनी परफेक्ट तरीके से बनाया गया यह 3D आर्ट दूर से देखकर किसी को भी धोखा दे सकता है। यकीन करना मुश्किल है कि यह केवल एक पेंटिंग है, न कि असली रेफ्रीजिरेटर।
सम्बंधित ख़बरें
अप्रैल फूल के नाम पर खतरनाक प्रैंक, दोस्तों को ‘स्नो स्प्रे आइसक्रीम’ खिलाने का वीडियो वायरल
रूस की ट्रैवलर ने भारत के शहरों को दी सेफ्टी रेटिंग, जानिए किस शहर को मिली, कितनी रेटिंग
रात 3 बजे फंसी लड़की की ऐसे हुई मदद, बस ड्राइवर और रैपिडो राइडर ने जीता दिल
चलती ट्रेन में लग गई सब्जी मंडी, वीडियो देखकर लोग बोले- ये है असली ‘ट्रेन मार्केट’
किसने बनाया ये मुजीसीमा।😂 pic.twitter.com/Q9FzAgQZPC — Naziya Khan 💕 (@naziya3030) August 7, 2025
इस अनोखे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर @naziya3030 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया कि “किसने बनाया ये मुजस्सिमा।” वीडियो अपलोड होते ही यह तेजी से वायरल होने लगा है। सिर्फ इतना ही नहीं, खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग वीडियो जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- दुल्हन के कारनामे से ससुराल में मचा हड़कंप, लोग हुए हंसी से लोटपोट, मीठी तकरार हुई जमकर वायरल
वीडियो पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन
इसी बीच वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “ऐसे मजाक कौन करता है?” वहीं दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि “प्यासा तो देखकर ही मर जाएगा।” तीसरे यूजर का कहना था कि “अब ये क्या था यार!” जबकि एक अन्य ने लिखा कि “दरवाजा खोलो प्लीज।” ऐसे ही वीडियो पर कमेंट्स आ रहे हैं।
Viral video social media 3d refrigerator prank on street
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नेट्स में अर्जुन तेंदुलकर की आग उगलती यॉर्कर, चारों खाने चित्त हुए ऋषभ पंत; देखें वीडियो
Apr 07, 2026 | 05:23 PMManipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, रॉकेट हमले में 2 मासूमों की मौत से भड़की हिंसा; कई जिलों में इंटरनेट ठप
Apr 07, 2026 | 05:09 PMजातिगत जनगणना पर सवाल: OBC के लिए अलग कॉलम की मांग तेज, भंडारा के सामाजिक संगठनों ने जताया भारी असंतोष
Apr 07, 2026 | 05:06 PMAkshay Tritiya 2026: गजकेसरी योग, मेष राशि सहित इन राशियों पर बरसेगा धन, बनेंगे मालामाल
Apr 07, 2026 | 05:04 PMमुंबई का सफर हुआ और भी आसान! CM फडणवीस ने मेट्रो लाइन-9 को दी हरी झंडी, कल से दौड़ेगी ट्रेनें
Apr 07, 2026 | 04:51 PMMVA में दरार? पवन खेड़ा के ‘बड़बोलेपन’ पर भड़की शिवसेना UBT; आनंद दुबे- असम में कांग्रेस को होगा भारी नुकसान
Apr 07, 2026 | 04:49 PMमहायुद्ध की शुरुआत! अमेरिका ने ईरान के ‘ऑयल हब’ खार्ग आइलैंड पर किया भीषण हमला; मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

“असम को बेच दिया!” राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM














