चलती ट्रेन में लग गई सब्जी मंडी, वीडियो देखकर लोग बोले- ये है असली ‘ट्रेन मार्केट’

Vegetable Market in Train : सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन के अंदर महिलाओं ने सब्जी मंडी लगा दी, जिसे देखकर लोग हैरान और खुश दोनों हो रहे हैं।
A video of a vegetable market inside a moving train is going viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vegetable Train Market Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लोग अपने फोन के जरिए हर छोटी-बड़ी और अनोखी घटना को रिकॉर्ड कर लेते हैं और तुरंत इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं।

ऐसे ही वीडियो में से कुछ इतने अलग होते हैं कि देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही अनोखा वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक चलती ट्रेन के अंदर का नजारा दिखाया गया है।ॉ

चलती ट्रेन में खुली सब्जी मंडी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में यात्री अपनी-अपनी सीट पर आराम से बैठे हुए हैं, लेकिन गेट के पास का दृश्य कुछ अलग ही है। वहां कुछ महिलाएं सब्जियां लेकर बैठी हुई हैं और उन्होंने ट्रेन के अंदर ही एक छोटी सी सब्जी मंडी लगा दी है।

यह नजारा देखने में जितना अजीब है, उतना ही दिलचस्प भी है। आमतौर पर सब्जी बाजार जमीन पर लगते हैं, लेकिन यहां ट्रेन के भीतर ही बाजार सज गया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर archita_mallick3311 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और खबर लिखे जाने तक इसे 83 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इसका नाम ट्रेन मार्केट होना चाहिए,” वहीं दूसरे ने लिखा, “ये तो अलग ही लेवल की सब्जी वाली हैं।”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ लिखकर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com