Akshay Tritiya 2026: गजकेसरी योग, मेष राशि सहित इन राशियों पर बरसेगा धन, बनेंगे मालामाल

Akshay Tritiya Gajkesari Yog: अक्षय तृतीया 2026 पर बन रहा गजकेसरी योग बेहद शुभ माना जा रहा है। इस खास योग के प्रभाव से मेष राशि सहित कुछ राशियों के जीवन में धन, सफलता और समृद्धि के नए अवसर आ सकते हैं।
Akshay Tritiya Gajkesari Yog Benefits
अक्षय तृतीया (सौ.AI)
Published on
Updated on

Akshay Tritiya Gajkesari Yog Benefits: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है। अक्षय तृतीया के दिन सोना या सोना से बने आभूषण खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया पर 'गजकेसरी योग' (Gajkesari Yog) बन रहा है। ज्योतिष में इस योग को राजयोग के समान माना जाता है। जब चंद्रमा और गुरु (बृहस्पति) एक-दूसरे से केंद्र में होते हैं, तब यह शुभ संयोग बनता है। इस बार इस योग का सबसे जबरदस्त फायदा मेष, तुला और धनु राशि वालों को मिलने वाला है।

अक्षय तृतीया के दिन बनने वाला शुभ राजयोग

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए इस बार की अक्षय तृतीया  (Akshay Tritiya) वरदान साबित हो सकती है। गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से मेष राशि वालों के रुके हुए कामों को रफ्तार मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे अच्छा समय है। आर्थिक रूप से अचानक धन लाभ लाभ हो सकता है। मेहनत का पूरा फल प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि

अगर बात दूसरी राशि की करें तो इस साल अक्षय तृतीया पर बनने वाला गजकेसरी राजयोग तुला राशि के जातकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। इस समय आपकी सुख-सुविधाएं और मान-सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी की तलाश में हैं या नौकरी बदलना चाहते हैं, तो अच्छे अवसर मिल सकते है। आय के नए रास्ते खुल सकते है।

धनु राशि

गजकेसरी योग का सबसे ज्यादा सकारात्मक असर धनु राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। क्योंकि गुरु धनु राशि के स्वामी हैं. इस समय धनु राशि वालों की बौद्धिक क्षमता बढ़ सकती है समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. बंपर कमाई हो सकती है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

शास्त्रों के क्या नियम हैं?

ज्योतिष शास्त्र के सबसे प्रामाणिक ग्रंथ 'बृहत पाराशर होरा शास्त्र' में गजकेसरी योग का विस्तार से वर्णन किया गया है। इसमें बताया गया है कि यह योग इंसान को हाथी (गज) जैसी शक्ति और शेर केसरी जैसा साहस देता है। साथ ही, 'फलदीपिका' जैसे ग्रंथों में भी उल्लेख है कि इस योग के दौरान किए गए निवेश और शुरू किए गए कार्य अक्षय (अनंत) फल देते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com