दुल्हन के कारनामे से ससुराल में मचा हड़कंप, लोग हुए हंसी से लोटपोट, मीठी तकरार हुई जमकर वायरल

Wedding Rituals Viral: शादी के बाद की एक रस्म जमकर वायरल हो रही है। अंगूठी ढूढ़ने की इस रस्म में मियां-बीबी की तकरार को देखकर परिवार के सभी सदस्य हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे हैं।
ring finding viral video
दूल्हा-दुल्हन की मीठी जंग (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ring Finding Ceremony Viral Video : शादी के बाद अंगूठी ढूढ़ने की एक रस्म बहुत तेजी से वायरल हो रही है। अंगूठी ढूढ़ने के दौरान दोनों उसे ऐसे खोजने में लगे हैं जैसे कोहिनूर का हीरा। जैसे वह अंगूठी जिसके हाथ में भी लगेगी उसे राजा बनाकर ही छोड़ेगी।

दोनों ने इस हल्के-फुल्के से मोमेंट को कुश्ती का एक वार बना डाला। हालांकि परिवार के सारे सदस्य इस मोमेंट को देख हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे थे। सब यही सोचने में लगे थे कि बेचारे दूल्हे का क्या होगा? शादी की शुरूआत ऐसी है तो अंत कैसा होगा...?

वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की केमिस्ट्री देखने लायक

वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की केमिस्ट्री इतनी मजेदार दिख रही कि इस वीडियो को देख सेशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दोनों वाकई जोरदार तरीके से हल्के -फुल्के अंदाज में मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, यह शादी की सबसे मजेदार रस्मों में से एक है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @_feelszone नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

हंसी और मीठी जंग एक साथ

इस वीडियो में दूध की थाल के बीचों बीच जिस तरीके से अंगूठी छिपाई गई थी, उसे जब दूल्हा-दुल्हन ढूढने लगे तो दोनों ढूढने के दौरान ही कुश्ती का वार कर बैठे। कब ये हल्का-फुल्का सा मोमेंट विनिंग गेम बन गया पता ही न चला। दूल्हन लगातार दूल्हे पर हावी थी जिसे देखकर खुद दूल्हा भी दंग रह गया। दोनों छोटे -बच्चों की तरह एक जीत का मैडेल अपने नाम करने के लिए खेलने में लग गए।

जब दूल्हा अंगूठी ढूढने की कोशिश करता तो दुल्हन उसे चिढ़ा-चिढ़ाकर उसका ध्यान भटका कर अंगूठी अपनी तरफ कर लेती और ऐसी ही यह रस्म लंबा खींचता चला गया जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग मजेदार तरीके से हंसी-खुशी एक -दूसरे को देख मजे ले रहे थे।

वायरल हो रहे इस वीडियो की क्लिप वाकई मजेदार

वायरल हो रहे इस क्लिप में जैसे ही रस्म शुरू होती है, कपल के बीच लड़ाइयां शुरू हो जाती हैं। एक तरफ से जहां दूल्हा इस रस्म को जीतने की कोशिश कर रहा है तो वहीं दुल्हन भी हारने को तैयार नहीं।

देखते ही देखते यहां कुछ ऐसा होता है कि ये प्यारा सा रस्म, कुश्ती में पूरी तरीके से तब्दील हो जाता है, जिसे देखने के बाद लोग काफी ज्यादा हैरान और साथ ही साथ हंसी से लोट-पोट भी हो रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com