वंदे भारत ट्रेन में स्केच आर्टिस्ट ने कैटरिंग स्टाफ को दिया खास सरप्राइज, चेहरे पर लौट आई खोई हुई मुस्कान

Vande Bharat Viral Video : वंदे भारत ट्रेन में स्केच आर्टिस्ट ने कैटरिंग स्टाफ को बनाकर दिया स्केच, वायरल वीडियो में दिखी इंसानियत और मुस्कान। सोशल मीडिया यूजर्स इस जेस्चर को दिल से सराह रहे हैं।
A sketch artist surprised a Vande Bharat catering staff member, turning his workday into a heartwarming moment.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sketch Artist Viral Video : वंदे भारत एक्सप्रेस को भारत की सबसे आधुनिक और लक्ज़री ट्रेनों में गिना जाता है। तेज रफ्तार, आरामदायक सीटें और समय पर मिलने वाली बेहतरीन सर्विस इस ट्रेन को खास बनाती हैं। यात्रियों की इस शानदार यात्रा के पीछे कैटरिंग स्टाफ की मेहनत भी होती है, जो घंटों खड़े रहकर मुस्कान के साथ यात्रियों को खाना और सुविधाएं मुहैया कराते हैं।

हाल ही में वंदे भारत से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में एक स्केच आर्टिस्ट अपनी कला के जरिए ट्रेन में काम कर रहे कैटरिंग स्टाफ के चेहरे पर मुस्कान ले आता है।

वंदे भारत में सफर के दौरान बनाया कर्मचारी का सकेच

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वंदे भारत ट्रेन में एक कैटरिंग स्टाफ रोज की तरह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहा होता है। उसे जरा भी अंदाजा नहीं होता कि ट्रेन की किसी सीट पर बैठा एक आर्टिस्ट चुपचाप उसका स्केच बना रहा है। आर्टिस्ट बड़ी बारीकी से उसके एक्सप्रेशंस और बॉडी लैंग्वेज को देखते हुए स्केच तैयार करता है।

स्केच पर वह कैटरिंग स्टाफ को उसकी सेवाओं के लिए ‘थैंक यू’ भी लिखता है। जब स्केच आर्टिस्ट वह ड्रॉइंग कैटरिंग वाले को देता है, तो उसका रिएक्शन बेहद भावुक कर देने वाला होता है। अचानक मिले इस सरप्राइज से वह बेहद खुश हो जाता है और मुस्कुराते हुए अपने साथियों को भी वह स्केच दिखाता है।

एक खोई हुई स्माइल आज वापस आई

इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। स्केच आर्टिस्ट का नाम धर्मेश हाडिया है, जो इंस्टाग्राम पर @d_awesome_art नाम के अकाउंट से एक्टिव हैं। वह अक्सर आम लोगों को ऐसे ही छोटे-छोटे सरप्राइज देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।

वंदे भारत की वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेश ने कैप्शन में लिखा, “एक खोई हुई स्माइल आज वापस आई।” इस रील को अब तक ढाई लाख से ज्यादा व्यूज और 12 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस जेस्चर को दिल से सराह रहे हैं और कह रहे हैं कि कभी-कभी छोटी सी तारीफ भी किसी का पूरा दिन बना देती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com