-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- North East »
- Modi Flight Ticket Cancelled Why Did Congress Book It For The Pm A Tweet Adds To The Political Twist
PM मोदी का फ्लाइट टिकट कैंसिल… कांग्रेस ने क्यों पीएम के लिए किया था बुक? ट्वीट से बढ़ा सियासी ट्विस्ट
- Written By: रंजन कुमार
Narendra Modi : असम में पीएम मोदी ने देश की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर मिलिट्री एयरक्राफ्ट सी-130J से लैंड किया। ये एयर स्ट्रिप हाईवे पर बनाई गई है। इस पर इमरजेंसी में फाइटर जेट्स लैंड करेंगे।

असम में पीएम मोदी। इमेज-सोशल मीडिया
Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे के बीच आज सियासत का अनोखा और तीखा रंग दिखा।क एक तरफ जहां पीएम असम के डिब्रूगढ़ में देश की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन कर रहे थे तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने उनके मणिपुर न जाने के मुद्दे पर दिलचस्प तरीके से घेराबंदी की। कांग्रेस ने न केवल पीएम पर तंज कसा, बल्कि प्रतीकात्मक रूप से उनके लिए गुवाहाटी से इंफाल तक की हवाई टिकट भी बुक कर दी।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के नाम से बुक की गई एअर इंडिया का टिकट साझा किया। उन्होंने कहा कि चूंकि पीएम मोदी आज असम में ही हैं और वहां से मणिपुर महज एक घंटे की दूरी पर है, इस कारण उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए यह टिकट बुक की गई है। खेड़ा ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रिय प्रधानमंत्री जी! चुनावी राज्य आपकी प्राथमिकता हो सकते हैं, लेकिन मणिपुर को ऐसे नहीं छोड़ा जाना चाहिए। कृपया इस टिकट का इस्तेमाल करें और दिखाएं कि सच में PM CARES।
एअर इंडिया ने कैंसिल की टिकट?
इस राजनीतिक ड्रामे में नया मोड़ तब आया जब पवन खेड़ा ने दावा किया कि एअर इंडिया ने उनके द्वारा बुक की गई इस टिकट को चुपचाप कैंसिल कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एयरलाइन को भी शायद यह मालूम है कि प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जाएंगे। खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि यह आम धारणा बनती जा रही है कि प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर के राज्यों में तभी जाते हैं जब वहां चुनाव नजदीक होते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 2023 से हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर की सुध लेने के लिए प्रधानमंत्री के पास अब तक समय क्यों नहीं निकला?
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
डिब्रूगढ़ में पीएम का शक्ति प्रदर्शन
विपक्ष के इन हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के डिब्रूगढ़ में सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि देश को समर्पित की। उन्होंने हाईवे पर बनी देश की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर मिलिट्री एयरक्राफ्ट सी-130जे से लैंड किया। यह एयरस्ट्रिप युद्ध या आपात स्थिति में फाइटर जेट्स की लैंडिंग के लिए तैयार की गई है।
Even @AirIndiaX knew that the PM would not travel to Manipur. So, the ticket that I had booked – as a well-intentioned gift for the people of Manipur – was quietly cancelled, without my knowledge. It seems to be common wisdom now that the only thing that can compel the PM to… pic.twitter.com/TzXjiJV9M3 — Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) February 14, 2026
यह भी पढ़ें : असम में पीएम मोदी का दौरा, मोरान बाईपास पर उतरेगा विमान, ₹5,450 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
प्रिय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, हमें मालूम है कि चुनावी राज्य हमेशा आपकी पहली प्राथमिकता होते हैं। लेकिन मणिपुर को इस तरह त्याग नहीं देना चाहिए। यह राज्य 2023 से जल रहा था-और अब यह दुबारा जल उठा है। आप आज असम में ही हैं। वहाँ से मणिपुर बस एक घंटे की दूरी पर है। कृपया वहाँ… https://t.co/dKmLH7sO91 — Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) February 14, 2026
कांग्रेस ने पीएम के दौरे को बताया चुनावी पर्यटन
प्रधानमंत्री का यह दौरा जहां बुनियादी ढांचे और सुरक्षा के लिहाज से ऐतिहासिक बताया जा रहा है, वहीं कांग्रेस ने इसे चुनावी पर्यटन करार देकर बहस छेड़ दी है। कांग्रेस का तर्क है कि अगर प्रधानमंत्री असम आ सकते हैं, तो वे पड़ोसी राज्य मणिपुर के जख्मों पर मरहम लगाने क्यों नहीं जा सकते। फिलहाल, यह टिकट वार सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और इसने एक बार फिर मणिपुर संकट को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में ला खड़ा किया है।
Modi flight ticket cancelled why did congress book it for the pm a tweet adds to the political twist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











