Indonesian Brothers Bole Chudiyan Cover Song Viral Video
इंडोनेशिया के दो भाइयों ने गाया बॉलिवुड का फेमस गाना ‘बोले चूड़ियां’, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Bole Chudiyan Cover : इंडोनेशिया के दो भाइयों ने ‘बोले चूड़ियां’ गाकर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। हिंदी न जानते हुए भी उन्होंने भाव और संगीत के सहारे शानदार प्रस्तुति दी।
Indonesian Brothers Viral Video : इंडोनेशिया के दो भाइयों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘बोले चुड़ियां’ का कवर गाते नजर आ रहे हैं। रेस्टू और सिंग्गिह नाम के इन भाइयों ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में बड़ा भाई गिटार बजाते हुए गाने की धुन छेड़ता है और पूरे आत्मविश्वास के साथ हिंदी बोल गाने की कोशिश करता है। वहीं छोटा भाई उसके साथ खड़े होकर झूमता, नाचता और मुस्कुराता दिखाई देता है।
इस प्रस्तुति की सबसे खास बात यह है कि दोनों भाइयों को हिंदी भाषा नहीं आती। इसके बावजूद उन्होंने गाने के शब्दों को याद कर, सुर और भाव के सहारे बेहतरीन अंदाज में पेश किया।
बड़े भाई की आवाज और गिटार की ताल ने गाने को खूबसूरती से सजाया, जबकि छोटे भाई की मासूम हरकतों और उत्साह ने वीडियो को और भी प्यारा बना दिया। दोनों की आपसी तालमेल और खुशी साफ नजर आती है, जिससे दर्शक भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती और यह दुनिया को जोड़ने की ताकत रखता है।
कुछ ने बड़े भाई की गायकी और गिटार की सराहना की, तो कई लोगों को छोटे भाई की एनर्जी बेहद पसंद आई। इस वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि बॉलीवुड गानों का जादू सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी लोग इन्हें उतने ही प्यार से सुनते और गाते हैं।
Indonesian brothers bole chudiyan cover song viral video