Watch: हाथ में कलावा और गोगा महाराज का झंडा...भीक्षा मांगते धरे गए इमरान-सुलेमान

Saharanpur News: हाथ में कलावा बांधकर जाहरवीर गोगा महाराज का झंडा लेकर दान मांग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया।
Watch: हाथ में कलावा और गोगा महाराज का झंडा...भीक्षा मांगते धरे गए इमरान-सुलेमान
भीक्षा मांगते धरे गए इमरान-सुलेमान (Image- Screen Capture)
Published on
Updated on

Saharanpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नकुड़ रोड इलाके में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। जिसने राहगीरों और दुकानदारों को चौंका दिया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे दो युवक हाथों में कलावा बाँधे और जाहरवीर गोगा महाराज का झंडा लिए दुकानों से चंदा माँगते नज़र आए। पहली नज़र में दोनों धार्मिक भक्त लग रहे थे, लेकिन कुछ लोगों को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ।

कैसे हुआ खुलासा?

जब लोगों ने दोनों युवकों से गायत्री मंत्र पढ़ने को कहा, तो दोनों चुप हो गए। उनकी झिझक और घबराहट ने मामले को और संदिग्ध बना दिया। पूछताछ के दौरान जब उनसे गोगा महाराज के बारे में सवाल पूछे गए, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

एक का नाम इमरान और दूसरे का नाम सुलेमान

इसके बाद लोगों ने उनसे अपने पहचान पत्र दिखाने को कहा, लेकिन दोनों युवक टालमटोल करने लगे। जब सख्ती दिखाई गई, तो उन्होंने बैग से अपने आधार कार्ड निकाले, जिसमें एक का नाम इमरान और दूसरे का नाम सुलेमान पाया गया।

देखें वीडियो

सोशल मीडिया इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि "सहारनपुर में पब्लिक ने पकड़े 2 कालनेमी सहारनपुर के नकुड़-रोड क्षेत्र में दो युवक हाथ में कलावा बांधकर जाहरवीर गोगा महाराज का झंडा लिए हुए दुकानों पर जाकर दान मांगते नजर आए। बाद में पता चला कि दोनों मुस्लिम हैं।"

कैसे हुआ शक?

बता दें कि दोनों युवकों ने हाथों में कलावे भी बांध रखे थे। इसी दौरान कुछ लोगों को दोनों की हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने उनसे गायत्री मंत्र सुनाने को कहा। मगर, दोनों में से कोई भी गायत्री मंत्र नहीं सुना पाया। लोगों ने इसके बाद जाहरवीर गोगा महाराज के बारे में उनसे पूछा तो दोनों के पास इसके बारे में भी कोई जवाब नहीं था। इसके बाद लोगों ने आधार कार्ड दिखाने को कहा तब जाकर ये मामला खुला।

लोगों ने चेतावनी देकर जाने दिया

जब मामला बढ़ा, तो कुछ लोगों ने पुलिस बुलाने की बात कही। यह सुनकर दोनों युवक डर गए और लोगों के सामने गिड़गिड़ाने लगे। उसने हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी और वादा किया कि वह दोबारा ऐसा कुछ नहीं करेगा। स्थानीय लोगों ने उसे यह चेतावनी देकर जाने दिया कि अगर उसने दोबारा ऐसी धोखाधड़ी करने की कोशिश की, तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com