-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Viral »
- Prashant Kishor Got Entangled In His Own Statements On Needs Of Industry
गोल-गोल घुमा रहे प्रशांत किशोर! इंडस्ट्री को लेकर अपने ही बयानों में उलझे-Video
- Written By: Saurabh Pal
चुनावी चाणाक्य बिहार में इंडस्ट्री को लेकर अपने ही बयानों में उलझ गए हैं। अपने पहले बयान में वह कहते हैं कि बिहार में इंडस्ट्रियल पार्क नहीं बन सकता है। वहीं दूसरे बयान में कहते हैं बन सकता है।

प्रशांत किशोर (फोटो-सोशल मीडिया)
पटनाः बिहार में मौसम सुहाना है, लेकिन सियासी पारा आसमान छू रहा है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक अखाड़े में जमे हुए हैं। बिहार की बेकारी व पलायन पर अग्रेसिव भाषण के साथ इसे खत्म करने के लिए आईडिया भी दे रहे हैं।
किशोर ने हालही में ANI को दिए इंटरव्यू में बिहार में इंडस्ट्री का न होना पालायन के लिए जिम्मेदार नहीं माना है, बल्कि इसके लिए उन्होंने राज्य की शिक्षा को पालायन का प्रमुख जिम्मेदार माना है। किशोर ने कहा कि बिहार के एक लैंड लॉक स्टेट है। इसलिए यहां कोई बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क नहीं बन सकता है। इंडस्ट्री से पालायन नहीं रुकता है।
सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हो रहे प्रशांत किशोर
सम्बंधित ख़बरें
जेब ढीली करने को हो जाइये तैयार, 25% तक महंगा हो सकता है फ्लाइट का टिकट; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Pappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
सऊदी अरब में फांसी का ‘खौफनाक’ रिकॉर्ड, 6 महीने में 100 को दी गई सजा; ड्रग्स केस में हुई सबसे ज्यादा मौतें
जल्द ही यहां आइटम सॉन्ग पर नाचेंगे मंत्री! विधानसभा या फिल्म सेट? उधयनिधि का CM विजय पर तीखा प्रहार
प्रशांत किशोर के इंटरव्यू की इंडस्ट्री नहीं लगाने वाले बयान की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। इसकी वजह प्रशांत किशोर का एक और वीडियो है, जिसमें वह कह रहे हैं कि बिहार लैंड लॉक है तो क्या हुआ। इंडस्ट्री क्यों नहीं लग सकती है। अपने इस बयान में उन्होंने कई ऐसे राज्यों का उदाहरण दिया है जो लैंड लॉक हैं।
‘एक तरफ पालायन रोकना चाहते हैं, दूसरी इंडस्ट्री के खिलाफ…’
इंटरव्यू में जब किशोर से पूछा गया कि एक तरफ आप पालायन रोकना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडस्ट्री नहीं चाहते हैं। जब रोजगार पैदा नहीं होगा तो कैसे पालायन रुकेगा? इसके जवाब में प्रशांत फिनलैंड, सिंगापुर, फिलीपींस सहित कई अन्य देशों का उदाहरण देते हुए कहते हैं कि वहां कौन सी बड़ी इंडस्ट्री है। आगे वह कहते हैं कि बिहार में कोई बड़ा इंडस्ट्री पार्क नहीं बन सकता है। इसकी वजह बिहार का लैंड लॉक होना और अधिक जनसंख्या है। देखें वीडियो-
Pk ka yah wala interview dekha kya aapane? Honest review dijiye. pic.twitter.com/85TUdOCMPg — The Bihar (@thebiharoffice) June 27, 2025
आज का मौसम: देश में कई जगह बारिश-बाढ़ से हाहाकार, दिल्ली में मानसून का इंतजार
अपने ही बयान में उलझे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंडस्ट्री के लिए समुद्र का होना जरूरी नहीं मानते हैं। उन्होंने यह बयान सीएम नीतीश कुमार के एक बयान के काउंटर में दिया था, जिसमें सीएम नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार एक लैंड लॉक स्टेट है। ज्यादा बड़ा उद्योग समुद्र के किनारे लगता है।
इस पर प्रशांत किशोर कहते हैं कि नीतीश कुमार ने कहना शुरू किया है कि समुद्र नहीं है। इस बात को समझिए कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोई समुद्र नहीं है तो वहां पर कैसे उद्योग लग रहे हैं।
Bihar landlock state hai isliye industries nahin lag sakti or industries se palayan nahin rukta hai – prashant kishor. Same yahi baat jab Nitish Kumar ne bola tha, tab yahi Prashant Kishor Ne Nitish Kumar ka jamkar virodh kiya tha aur ashwad Shabdo ka prayog kiya tha. Abhi… pic.twitter.com/sL6kUhEjI2 — The Bihar (@thebiharoffice) June 27, 2025
प्रशांत किशोर के दोनों बयान एक दूसरे के खिलाफ
अब दोनों वीडियो को अगर एक साथ देखें तो प्रशांत किशोर अपने ही बयानों में उलझते नजर आ रहे हैं। एक तरफ तो कह रहे हैं कि लैंड लॉक होने की वजह से बिहार में बड़े इंडस्ट्रियल पार्क नहीं बनाए जा सकते हैं। वहीं दूसरी तरह कह रहे हैं कि इंडस्ट्री के लिए समुद्र की क्या जरूरत है?
Prashant kishor got entangled in his own statements on needs of industry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: हक त्यागने के बाद बहनों की दोबारा आपत्तियां होंगी खारिज, जिलाधिकारी सख्त
Jun 24, 2026 | 04:15 PMकेतन से शादी नहीं करना चाहती थी सिया, बाली में प्री-वेडिंग शूट रोकने के लिए फाड़ा था पासपोर्ट
Jun 24, 2026 | 04:08 PMसंभाजीनगर में 49 कैफे और हुक्का लाउंज पर बुलडोजर चला की अनैतिक गतिविधियों पर सबसे बड़ी चोट!
Jun 24, 2026 | 04:02 PMमेयर रितु तावडे के सामने ही मैनहोल में गिरा बीएमसी का कर्मचारी, वायरल VIDEO में खुली प्रशासन की पोल
Jun 24, 2026 | 03:58 PMJammu Kashmir: कठुआ में बड़ा सड़क हादसा, सुकराला माता मंदिर जा रही मिनीबस खाई में गिरी, 23 श्रद्धालु घायल
Jun 24, 2026 | 03:57 PMपुणे आरटीओ का बड़ा एक्शन, हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए 121 ‘ब्लैक स्पॉट’ का होगा संयुक्त निरीक्षण
Jun 24, 2026 | 03:56 PMYoga For Hair Growth: हेयर फॉल कम करने और नए बाल उगाने में ये 3 योगासन हैं असरदार
Jun 24, 2026 | 03:55 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














