-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Gst 20 Brings Festive Cheer To The Car Market Further Relief On Diwali
GST 2.0 से कार बाजार में त्योहारी बहार, दिवाली पर मिलेगी और राहत
- Written By: सिमरन सिंह
Car Market GST 2.0: GST 2.0 ऑटोमोबाइल सेक्टर में त्योहारी सीजन की रौनक कई गुना बढ़ा दी है। नवरात्र के पहले दिन से लागू हुई इन दरों ने कारों की कीमतों को कम कर खरीदारों को बड़ी राहत दी।

GST के कम होने से क्या होगा असर। (सौ. yandex)
Car Market Festival Season: GST 2.0 की नई टैक्स दरों ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में त्योहारी सीजन की रौनक कई गुना बढ़ा दी है। नवरात्र के पहले दिन से लागू हुई इन दरों ने कारों की कीमतों को कम कर खरीदारों को बड़ी राहत दी, जिसका असर बुकिंग और डिलिवरी पर साफ दिखाई दे रहा है। अब जब नवरात्र बीत चुका है, सवाल यह उठ रहा है कि क्या कंपनियां दिवाली और नए साल तक आकर्षक ऑफर जारी रखेंगी?
नवरात्र में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
22 सितंबर से नई टैक्स दरों के लागू होने के बाद कार शोरूम पर अप्रत्याशित भीड़ देखी गई। ‘वाहन’ के आंकड़ों के अनुसार, नवरात्र के पहले नौ दिनों में ऑटो सेक्टर की रिटेल बिक्री में जबरदस्त वृद्धि हुई। दोपहिया वाहन रजिस्ट्रेशन 24% और पैसेंजर वाहनों में 21% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। Maruti Suzuki ने एक ही दिन में 30,000 कारें बेचीं, वहीं Hyundai ने 11,000 और Tata Motors ने 10,000 कारों की डिलिवरी की। किफायती मॉडलों की कीमतों में कटौती ने एंट्री-लेवल ग्राहकों को भी आकर्षित किया।
छोटी कारों पर सबसे ज्यादा फायदा
नई GST दरों में सबसे बड़ी राहत छोटी कारों और सब-4 मीटर एसयूवी पर मिली है। इन पर टैक्स घटकर 18% हो गया है, जबकि बड़ी एसयूवी और सेडान पर यह 40% तय हुआ है। इसके चलते हुंडई वेन्यू में 1.33 लाख रुपये, किया सोनेट में 1.86 लाख रुपये, महिंद्रा थार में 1.35 लाख रुपये और टाटा नेक्सन में 2 लाख रुपये तक की कटौती हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
नई कार में ADAS देखकर हो रहे हैं इंप्रेस? खरीदने से पहले जान लें इसकी ये बड़ी सीमाएं, वरना हो सकता है नुकसान
2026 में SUV मार्केट में आएगा बड़ा धमाका, Tata Safari EV से लेकर Kia Sorento तक, लॉन्च होंगी ये 4 दमदार SUVs
Tata की 3 नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री तय, अपडेटेड Tigor EV से लेकर प्रीमियम Avinya तक, जानिए क्या होगा खास
बाइक सेगमेंट पर मिला-जुला असर
150cc से कम इंजन वाली बाइकों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण और मिडल क्लास बाजार में खरीदारी बढ़ी। हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन और टीवीएस रेडर जैसे मॉडलों की मांग में तेजी आई। ग्रामीण इलाकों में बिक्री 10-12% तक बढ़ी। हालांकि 150 सीसी से ऊपर वाली बाइकों जैसे Bajaj Pulsar N160, Yamaha FZ and Royal Enfield Classic 350 पर अभी भी 28% टैक्स लागू है, जिससे उनकी बिक्री धीमी रही।
ये भी पढ़े: अक्टूबर में धूम मचाने आ रही हैं नई कारें, देखें पूरी लिस्ट
दिवाली पर और बढ़ेंगे ऑफर
कंपनियों ने संकेत दिए हैं कि दिवाली तक छूट और बढ़ सकती है। Maruti Suzuki अपनी हैचबैक वैगनआर पर 75,000 रुपये और बलेनो पर 70,000 रुपये तक का लाभ दे रही है। वहीं हुंडई एक्सटर 60,000 रुपये तक का फायदा दे रही है। Honda Elevate पर 1.22 लाख रुपये तक और नई अमेज पर 1.50 लाख रुपये तक की रियायत मिल रही है। Mahindra XUV और Scorpio जैसे मॉडलों पर भी 1.3 लाख रुपये तक की कटौती हुई है।
ध्यान दें
GST 2.0 की नई टैक्स दरों ने कार और बाइक दोनों की बिक्री को नई ऊंचाई दी है। दिवाली और न्यू ईयर तक यह ट्रेंड जारी रहने की पूरी संभावना है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, “जो छूट अभी मिल रही है, उसे जीएसटी लाभ के साथ देखें तो यह कार खरीदने का बेहतरीन समय है।”
Gst 20 brings festive cheer to the car market further relief on diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMEXCLUSIVE: मनगवां विधायक के पत्र पर बवाल! ईदगाह और मीनार को बताया अवैध निर्माण, जानें क्यों भड़की कांग्रेस
Jul 29, 2026 | 02:40 PMगोंदिया में मानसून फिर सक्रिय, सड़क अर्जुनी में 103.4 मिमी बारिश, पुजारीटोला बांध के 4 गेट खुले
Jul 29, 2026 | 02:40 PMCM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
Jul 29, 2026 | 02:40 PMFriendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Jul 29, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














