'BCCI शर्म करो...', रोहित से कप्तानी छीने जाने पर भड़के फैंस, गंभीर-अगरकर को जमकर लगाई लताड़

Angry Reactions on Rohit Sharma Removed ODI Captain: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने हैरान करने वाला फैसला किया। उन्होंने इस सीरीज में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया है।
'BCCI शर्म करो...', रोहित से कप्तानी छीने जाने पर भड़के फैंस, गंभीर-अगरकर को जमकर लगाई लताड़
रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे में कप्तान से हटाए जाने पर भड़के फैंस (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने वनडे और टी20 दोनों टीमों की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलेंगे। वनडे टीम की कप्तानी उनके पास थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वह 2027 वनडे विश्व कप तक कप्तान के रूप में टीम की अगुवाई करेंगे। लेकिन चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित से कप्तानी वापस ले ली है और शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंप दी है।

बोर्ड के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। कई समर्थक बीसीसीआई और चयन समिति पर नाराजगी जता रहे हैं। फैंस का कहना है कि रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, ऐसे में उनसे कप्तानी छीनना ठीक फैसला नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने तो हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है।

वहीं, कई फैंस ने रोहित के बतौर कप्तान शानदार रिकॉर्ड और उनकी वर्ल्ड कप 2023 में नेतृत्व क्षमता को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #WeStandWithRohit और #ShameOnBCCI जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। हम नीचे कुछ इसी प्रकार के रिएक्शन आपके सामने पेश कर रहे हैं।

'फैन वॉर की बात छोड़ दें, तो उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को सब कुछ दिया, फिर भी बीसीसीआई उनके साथ कुत्ते जैसा व्यवहार कर रहा है। रोहित शर्मा इससे बेहतर के हकदार हैं।'

'रोहित शर्मा अब वक्त आ गया है कि आप गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के चेहरे पर डबल सेंचुरी मारें।'

'रोहित शर्मा का 2027 विश्व कप जीतने का सपना टूट गया। वे एक सफल कप्तान के लायक नहीं हैं। हम फिर हार गए, राजनीति फिर जीत गई।'

'रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना न सिर्फ़ नाइंसाफ़ी है, बल्कि एक दिग्गज खिलाड़ी का सरासर अपमान भी है। गौतम गंभीर और अजीत अगरकर, आप इतनी जल्दी कैसे भूल सकते हैं कि इस खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट के लिए क्या किया है?'

AUS दौरे के लिए टीम इंडिया का वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

ये भी पढ़ें:

AUS दौरे के लिए टीम इंडिया का टी20 स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/बल्लेबाज), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर/बल्लेबाज), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com