
डिजाइन फोटो
जापान: एक तरफ भारत आतंकियों का खात्मा करने में जुटा है, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान उन्हें अपने ही देश में पनाह देने से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में जब भारत ने दुनिया के सामने पड़ोसी मुल्क की नापाक हरकतों की सच्चाई सामने लाई तो वो भड़क गए। लेकिन, वो ये बात भूल गए कि कई पाकिस्तानी विदेशी जमीन पर ‘हिंदुस्तान’ के नाम पर रोटी खा रहे हैं।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। लेकिन, इस हमले से पाकिस्तान बौखला गया और भारत पर ही हमला करने लगा, जिसका उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी मिला। हालांकि, अब दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हो गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पाकिस्तानी ने हैरान करने वाली सच्चाई बताई है। उसने रिपोर्टर को बताया कि जापान में वह अपने रेस्टोरेंट का नाम हिंदुस्तान रखते हैं, ताकि लोग उनके रेस्टोरेंट में आएं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी शख्स कहता है कि हमें अपने रेस्टोरेंट पर इंडिया लिखना पड़ा है। हालांकि, हम पाकिस्तानी हैं, लेकिन फिर भी हमें अपने रेस्टोरेंट पर इंडो लिखना पड़ता है। क्योंकि, अगर हम उस पर लिखेंगे कि ये पाकिस्तानी रेस्टोरेंट हैं तो शायद हमारे पास जपानी कस्टमर नहीं आएं।
इसी वीडियो में आगे सुना जा सकता है कि एक शख्स कहता है कि हम दुनिया में खुद को पाकिस्तानी बताने से डरते हैं। इसी वजह से कई बार पाकिस्तानी खुद को विदेशों में हिंदुस्तानी बता देते हैं। ताकि सामने से रिएक्शन अच्छा आए।
वर्दी पहनकर खुलेआम नशेबाजी कर रहा था युवक, चंडीगढ़ पुलिस भी रिकॉर्ड जानकर रह गई दंग
इन सभी बयान से समझा जा सकता है कि कैसे विदेशों में भारत का नाम इस्तेमाल करके कई पाकिस्तानी अपना पेट पाल रहे हैं। लेकिन, पाकिस्तान की हेकड़ी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस वीडियो को देखकर साफ कहा जा सकता है कि विदेशों में पाकिस्तान का नाम कितना बदनाम है।
नोट: नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ये केवल एक वायरल वीडियो है, जो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम ले लिया गया है।






