Mumbai Local Loco Pilot Stops Train For Elderly Woman Viral Video
चलती ट्रेन को रोक दिया लोको पायलट ने… बुजुर्ग महिला के लिए दिखाई इंसानियत, मुंबई लोकल का वीडियो वायरल
Mumbai Local Viral Video : मुंबई लोकल के लोको पायलट ने बुजुर्ग महिला के लिए चलती ट्रेन रोक दी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग मुंबई लोकल और उसके स्टाफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Loco Pilot Humanity : स्टेशन पर धीरे-धीरे चलते हुए पहुंचीं एक बुजुर्ग महिला को जब सामने से ट्रेन जाती दिखी, तो उन्हें लगा कि आज उनकी ट्रेन छूट गई। उम्र और थकान के बावजूद उन्होंने रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन कदम साथ नहीं दे पा रहे थे।
इसी बीच ट्रेन के लोको पायलट की नजर उन पर पड़ गई। उनके पास ट्रेन की स्पीड बढ़ाने का पूरा मौका था, लेकिन उन्होंने इंसानियत को नियमों से ऊपर रखा और वही किया, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया।
वायरल वीडियो में मुंबई लोकल ट्रेन को प्लेटफॉर्म से धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते देखा जा सकता है। तभी कैमरे में एक बुजुर्ग महिला बड़ी मुश्किल से ट्रेन की ओर बढ़ती नजर आती हैं। वह ट्रेन पकड़ना चाहती थीं, लेकिन देर हो चुकी थी।
ऐसे में आमतौर पर ट्रेन आगे बढ़ जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। लोको पायलट ने ट्रेन की रफ्तार और कम कर दी और कुछ ही पलों में उसे रोक दिया, ताकि महिला आराम से चढ़ सकें। बुजुर्ग महिला सुरक्षित तरीके से ट्रेन में सवार होती हैं और यह छोटा-सा दृश्य एक बड़ी मिसाल बन जाता है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ओम त्रिपाठी ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “यह सिर्फ ट्रेन नहीं रुकी, यह इंसानियत का सबूत है।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 लाख (1.1 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और हजारों यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग मुंबई लोकल और उसके स्टाफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “मुंबई लोकल में ऐसा होता है, मैंने खुद देखा है।” वहीं दूसरे ने बताया कि एक बार उन्हें साइकिल लेकर चढ़ना था, ट्रेन चल पड़ी थी, लेकिन लोको पायलट ने उन्हें देखकर ट्रेन रोक दी। यह वीडियो याद दिलाता है कि तेज रफ्तार जिंदगी के बीच अगर थोड़ी-सी संवेदनशीलता दिखा दी जाए, तो वह लाखों लोगों के लिए उम्मीद और भरोसे की मिसाल बन सकती है।
Mumbai local loco pilot stops train for elderly woman viral video