- Hindi News »
- Business »
- Sensex Nifty Crash Investors Lose 12 Lakh Crore Iran Israel War
Share Market Crash: सेंसेक्स 1,500 अंक फिसला, निवेशकों के 12 लाख करोड़ स्वाहा; जानें गिरावट के 5 बड़े कारण
Middle-East Tension: भारतीय शेयर बाजार में ब्लैक वेडनेसडे जैसा माहौल रहा। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दिखी, जिससे निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये पल भर में स्वाहा हो गए।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड एंड मोडिफाइड)
Share Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ। पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बाद वैश्विक बाजारों में मची खलबली का सीधा असर दलाल स्ट्रीट पर देखने को मिला। दोपहर के सत्र में सेंसेक्स 1,451 अंक या 1.81 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 78,787 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 476 अंक या 1.91 प्रतिशत टूटकर 24,392 पर कारोबार करता दिखा।
इस जबरदस्त बिकवाली के कारण बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये घटकर 445 लाख करोड़ रुपये रह गया। बाजार में इस हाहाकार के पीछे मुख्य रूप से निम्नलिखित पांच कारण जिम्मेदार माने जा रहे हैं….
1. ईरान-इजरायल युद्ध का विस्तार
बाजार में इस बड़ी कमजोरी की सबसे प्रमुख वजह अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य संघर्ष है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों और जवाबी कार्रवाई में ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने से निवेशकों में डर बैठ गया है। बाजार को आशंका है कि यह युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर धकेल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
नवभारत संपादकीय: निर्माण से रोजगार तक संकट? भारत को आर्थिक संकट खुद हल करना होगा
2. कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग
युद्ध के कारण सप्लाई चेन बाधित होने के डर से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है, जो अब चार वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 2.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.69 डॉलर और ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 3.16 प्रतिशत बढ़कर 83.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए तेल की बढ़ती कीमतें भारतीय बाजार के लिए नकारात्मक संकेत हैं।
3. रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की ऐतिहासिक गिरावट ने भी शेयर बाजार की कमर तोड़ दी है। बुधवार को रुपया अपने ऑल-टाइम लो 92.41 के स्तर पर पहुंच गया। कमजोर रुपया आयात को महंगा बनाता है और विदेशी निवेशकों के सेंटिमेंट को प्रभावित करता है।
4. विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय शेयर बाजार से लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं। सोमवार को ही एफआईआई ने 3,295.64 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 8,593.87 करोड़ रुपये का निवेश कर बाजार को संभालने की कोशिश की, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता के आगे यह नाकाफी साबित हुआ।
5. इंडिया विक्स (India VIX) में उछाल
बाजार में डर और उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिकेटर ‘इंडिया विक्स’ 21 प्रतिशत बढ़कर 21 के स्तर पर पहुंच गया है। आमतौर पर जब भी विक्स में तेजी आती है, बाजार में भारी गिरावट की संभावना बढ़ जाती है। उच्च विक्स यह दर्शाता है कि व्यापारी आने वाले समय में बाजार में और अधिक अस्थिरता की उम्मीद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: होली पर सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, गोल्ड 2000 तो सिल्वर 5500 रूपए हुआ महंगा
विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं होता, बाजार में रिकवरी की उम्मीद कम है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे वर्तमान स्थिति में सावधानी बरतें।
Sensex nifty crash investors lose 12 lakh crore iran israel war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













