बंदर बना 'कैश किंग': पेड़ पर चढ़कर उड़ाए 500-500 के नोट, नीचे मच गई लूट, देखें-VIDEO

तमिलनाडु के हिल स्टेशन कोडाइकनाल के गुना केव्स में एक बंदर पेड़ पर बैठकर 500-500 के नोट फेंकता दिखा। वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया। यह इलाका हाल ही में फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ से चर्चित हुआ है।
बंदर ने लूटे 500-500 के नोट, फिर पेड़ से की कैश की बारिश, वीडियो देख लोग बोले- 'नोटबंदी से पहले का नजारा!'
बंदर ने लूटे 500-500 के नोट-फिर पेड़ से कर दी कैश की बारिश (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Monkey Viral Video: तमिलनाडु के हिल स्टेशन कोडाइकनाल से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसमें एक बंदर पेड़ की ऊंची टहनी पर बैठकर 500-500 रुपये के नोट जमीन पर बरसाता नजर आ रहा है। यह अनोखा नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी चकित रह गए और किसी ने इस पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना कोडाइकनाल के गुना केव्स इलाके की बताई जा रही है, जहां इन दिनों गर्मियों की छुट्टियों के चलते भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि एक बंदर ने कुछ पर्यटकों के बैग से नोटों का बंडल निकाल लिया और फिर पेड़ पर चढ़ गया। सबको लगा कि अब पैसा गया, लेकिन कुछ देर बाद बंदर ने एक-एक नोट निकालकर नीचे फेंकना शुरू कर दिया।

देखें वीडियो

कैश की बारिश देख लोग हुए हैरान वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदर कैसे इंसानों की तरह नोटों को हाथ में लेकर फाड़ने की कोशिश करता है और फिर नीचे फेंक देता है। जमीन पर खड़े लोग नोट लूटने के लिए दौड़ते नजर आते हैं। कुछ लोगों ने मजाक में इसे “कैश रेन” बताया तो कुछ ने कहा कि अब बंदरों को भी नोटों की अहमियत पता चल गई है।

कोडाइकनाल में बढ़ती बंदरों की शरारतें

कोडाइकनाल में बंदरों की शरारतें अब आम बात हो गई हैं। कभी मोबाइल फोन, कभी स्नैक्स और अब कैश – बंदर हर चीज पर हाथ साफ कर रहे हैं। पर्यटकों को अब खास सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। कोडईकनाल में बंदरों द्वारा पर्यटकों से सामान छीनने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें बंदर पर्यटकों का सब कुछ चुराते हुए नज़र आ रहे हैं तो कभी किसी पर्यटक का मोबाइल, कभी स्नैक्स और अब नकदी पैसा भी छीन लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com