हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़, इस्कॉन में चिकन खाने लगा शख्स, VIDEO से मचा बवाल

Iskcon Temple Chicken Video: शख्स इस्कॉन के प्रसिद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट गोविंदा में घुसता है और पूछता है कि क्या वो मांस परोसते हैं? इसके बाद वो KFC चिकन बकेट निकालकर खाना शुरू कर देता है।
हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़, इस्कॉन में चिकन खाने लगा शख्स, VIDEO से मचा बवाल
इस्कॉन में चिकन खाता शख्स (Image- Screen Capture)
Published on
Updated on

Iskcon Restaurant Viral Video: हिंदू संगठनों द्वारा सावन के महीने में केएफसी रेस्टोरेंट को बंद करने की मांग और विरोध के बीच एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स ने बेशर्मी की हदें पार कर दी हैं, जिससे न सिर्फ हिंदू समुदाय बल्कि इंटरनेट यूजर्स भी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स इस्कॉन मंदिर परिसर में चिकन खाता नजर आ रहा है। कई बार मना करने के बाद भी शख्स नहीं मानता, जिससे यूजर्स नाराज हैं।

देखें वीडियो

यह घटना लंदन स्थित इस्कॉन मंदिर के शुद्ध शाकाहारी गोविंदा रेस्टोरेंट की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अफ्रीकी मूल का एक ब्रिटिश नागरिक रेस्टोरेंट में चिकन खाता नजर आ रहा है। काउंटर पर बैठी महिला जब उसे मना करती है तो शख्स रेस्टोरेंट में बैठे लोगों और वहां मौजूद कर्मचारियों को भी चिकन ऑफर करता है, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर उसे बाहर निकाल दिया जाता है।

जानबूझकर चिकन खाया

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि अफ्रीकी मूल का शख्स गोविंदा रेस्टोरेंट के काउंटर पर बैठी महिला से पूछता है कि क्या यहां नॉनवेज भी परोसा जाता है। महिला जवाब देती है कि यहां नॉनवेज नहीं परोसा जाता। इसके बाद वह व्यक्ति एक बार फिर अपना सवाल दोहराता है। बात करते-करते वह अपने साथ लाए बैग से केएफसी का एक डिब्बा निकालता है और काउंटर पर ही चिकन खाने लगता है, जिसके बाद महिला उसका विरोध करती है। हालांकि, बार-बार मना करने के बावजूद, वह व्यक्ति बेशर्मी की सारी हदें पार कर जाता है।

गुस्साए यूज़र्स कर रहे हैं कार्रवाई की मांग

लंदन के इस्कॉन मंदिर से सामने आया यह वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद यूज़र्स नाराज़ हैं और उस व्यक्ति के ख़िलाफ़ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, जो भी हुआ वह ग़लत था क्योंकि यह भारत की संस्कृति नहीं है। कुछ ग़लत लोगों की वजह से हम सबको बदनाम नहीं कर सकते। एक यूज़र ने लिखा, यह तो होना ही था, अगर आग लगी तो कई घर इसकी जद में आएंगे, मैं यहां सिर्फ मेरा मकान थोड़ी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com