WhatsApp पर किसने किया ब्लॉक...किसका इंटरनेट स्लो, Meta AI खोलेगा सारे राज, बस फाॅलो करें ये आसान सी ट्रिक

WhatsApp Tips And Tricks: WhatsApp पर किसी को ब्लॉक किया गया है या उनका इंटरनेट बंद है, यह पहचानना मुश्किल होता है, लेकिन Meta AI के जरिए सिर्फ “Hi” भेजकर आसानी से पता लगाया जा सकता है।
WhatsApp Block Checker Trick 2026
व्हाट्सएप टिप्स-ट्रिक्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

WhatsApp Block Checker Trick 2026: आज कल के वक्त में ऐसा कई बार होता है कि जब आप WhatsApp पर किसी को मैसेज करते हैं, तो यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है या उनका इंटरनेट कनेक्शन नहीं है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अगर किसी का इंटरनेट बंद हो या वह आपको ब्लॉक कर दे, तो दोनों ही स्थितियों में मैसेज पर एक ही टिक मार्क (tick mark) दिखाई देता है।

इस स्थिति में कन्फ्यूजन तब और बढ़ जाता है जब सामने वाले ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी नहीं लगाई हो। इस कारण से यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि वह व्यक्ति वास्तव में ब्लॉक है या उसका इंटरनेट बंद है।

Meta AI कर सकते है पता

WhatsApp पर अब Meta AI की मदद से आप यह आसानी से पता कर सकते हैं कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं। पहले यह पता लगाना मुश्किल था, लेकिन अब Meta AI का एक नया फीचर है, जिसकी मदद से आप आसानी से यह जान सकते हैं कि क्या वह व्यक्ति आपको ब्लॉक किया है या फिर उसकी इंटरनेट कनेक्टिविटी में समस्या है। इस प्रक्रिया को समझने के लिए यहां कुछ आसान स्टेप्स दिए गए हैं:

  • सबसे पहले उस व्यक्ति की चैट खोलें, जिससे आपको यह कन्फ्यूजन है।
  • अब चैट बॉक्स में @Meta AI लिखें और एक स्पेस देकर “Hi” का मैसेज भेज दें।
  • अगर सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है, तो आपको कोई जवाब नहीं मिलेगा। इससे यह साफ हो जाएगा कि वह आपको WhatsApp पर ब्लॉक कर चुका है।
  • यदि आप ब्लॉक नहीं किए गए हैं, तो Meta AI आपको जवाब देगा, जिससे यह संकेत मिलेगा कि वह व्यक्ति ब्लॉक नहीं है। इसका मतलब यह हो सकता है कि वह व्यक्ति व्यस्त है या उसका इंटरनेट कनेक्शन नहीं है।

इस तरह, Meta AI का यह फीचर आपको बिना किसी कन्फ्यूजन के यह पता लगाने में मदद करेगा कि आपने जिस व्यक्ति को मैसेज भेजा है, वह आपको ब्लॉक किया है या नहीं। यह तरीका खासतौर पर तब फायदेमंद होता है जब सामने वाले की प्रोफाइल पिक्चर भी नहीं हो और आप यह नहीं समझ पा रहे होते कि क्या हो रहा है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com