Home Cleaning Tips: फर्श पर पड़ गए हैं जिद्दी दाग? पोछे के पानी में मिलाएं बस ये 5 मामूली चीजें

Floor Cleaning Hacks: घर के फर्श पर लगे जिद्दी दाग अक्सर आम क्लीनर से भी साफ नहीं होते और देखने में भी खराब लगते हैं। ऐसे में कुछ आसान घरेलू चीजों को पोछे के पानी में मिलाकर ज्यादा असरदार साबित होगी।
Home Remedies To Remove Stubborn Floor Stains
फर्श पर पोछा लगाती हुई महिला (सौ. एआई)
Published on
Updated on

Floor Stain Removal Tips: साफ और चमकता हुआ घर न केवल देखने में अच्छा लगता है बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। अक्सर लोग महंगे फ्लोर क्लीनर इस्तेमाल करते हैं फिर भी फर्श पर वह चमक नहीं आती। आज हम आपको बताएंगे पोछा लगाने के वे देसी हैक्स जो आपके घर को शीशे की तरह चमका देंगे।

रसोई के नुस्खे

अक्सर घर की सफाई के बावजूद फर्श पर चिपचिपाहट या अजीब सी गंध रह जाती है। डिजिटल दौर में जहाँ हम हर चीज को परफेक्ट देखना चाहते हैं वहीं हमारे घर का फर्श भी बेदाग होना चाहिए। हमारे किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो फर्श को कीटाणुमुक्त करने के साथ-साथ उसे बेहतरीन चमक दे सकती हैं।

सफेद सिरका

सिरका एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर है। अगर आपके टाइल्स या मार्बल पर जिद्दी दाग पड़ गए हैं तो एक बाल्टी पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। यह फर्श की चिकनाई को काटकर उसे शीशे जैसी चमक देता है।

नमक

वास्तु और विज्ञान दोनों ही पोछे के पानी में नमक मिलाने की सलाह देते हैं। नमक का पानी फर्श से सूक्ष्म कीटाणुओं को खत्म करता है और मक्खियों को दूर रखता है। साथ ही यह माना जाता है कि समुद्री नमक घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी सोख लेता है।

नींबू का रस

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड फर्श के पीलेपन को दूर करने में मदद करता है। पोछे के पानी में दो नींबू का रस मिलाने से न केवल फर्श साफ होता है बल्कि पूरे घर में एक ताजी और भीनी-भीनी खुशबू फैल जाती है।

एसेंशियल ऑयल

अगर आप चाहते हैं कि आपका घर किसी लग्जरी होटल या स्पा की तरह महके तो पानी में लैवेंडर, लेमनग्रास या पुदीने के तेल की 5-6 बूंदें डालें। यह मानसिक शांति देता है और घर से सीलन की बदबू को पूरी तरह खत्म कर देता है।

बेकिंग सोडा

किचन के फर्श पर गिरे तेल या मसालों के दाग सिर्फ फिनाइल से साफ नहीं होते। ऐसे में पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर पोछा लगाएं। यह एक माइल्ड अब्रेसिव की तरह काम करता है और फर्श को नुकसान पहुमचाए बिना उसे पॉलिश जैसा लुक देता है।

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप न केवल बाजार के जहरीले केमिकल्स से बच सकते हैं बल्कि कम खर्च में अपने घर को एक नई और चमकदार पहचान दे सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com