ओलंपिक मेडल जीत कर वापस लौटी भारतीय हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर स्वागत करने नहीं पहुंचे लोग, वीडियो हुआ वायरल

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता लिया। जिसके बाद आज खिलाड़ी देश वापस लौट गए। खिलाड़ियों के स्वागत में एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों भी बजाए गए, लेकिन उतनी भीड़ नहीं दिखी जीतनी टी20 वर्ल्ड कप जीत कर आए खिलाड़ियों के स्वागत में दिखी थी। इस मद्दे ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।
भुवनेश्वर विजय परेड में भारतीय हॉकी टीम का अभिनंदन
भारतीय हॉकी टीम (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

पेरिस: ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। टीम ने स्पेन को 2-1 से मात देते हुए ऐतिहासिक जीत अपने नाम की थी। जिसके बाद भारतीय टीम ने घर वापसी कर लिया। टीम के स्वागत में दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों भी बजाए गए। हालांकि जनता की वो भीड़ देखने को नहीं मिली जो टी20 वर्ल्ड कप जीत कर आने वाले खिलाड़ियों के स्वागत में दिखी थी।

इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छीड़ गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें खिलाड़ियों के स्वागत में केवल रिपोर्टर नजर आ रहे है। लोगों ने वीडियो पर इसे खिलाड़ियों का अपमान बताया है। लोगों का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप जीत कर देश लौटे भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत में लाखों लोग पहुंचे। वहीं हॉकी टीम के स्वागत के लिए भीड़ नही आई। उन्होंने इसे खिलाड़ियों का अपमान बताया है।

खिलाड़ियों के साथ भेदभाव

भारत के लोगों में क्रिकेट को लेकर काफी क्रेज है। क्रिकेट के मुकाबले हॉकी भारत में कम लोकप्रिय है। जिसकी वजह से हॉकी खिलाड़ियों के फैंस भी कम है। इस मुद्दे को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ सोशल मीडिया यूजरों ने सरकार पर भेदभाव का भी आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि ओलंपिक मेडल लाने वाली भारतीय हॉकी टीम को एक साधारण वोल्वो बस में ले जाया गया। इसमें कुछ खास सुविधाएं भी नहीं दिखी। वहीं क्रिकेट टीम के स्वागत में लग्जरी बस भेजे गए थे। साथ ही उनका स्वागत भी भव्य रूप से किया गया था। दोनों टीमों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।ॉ

अन्य खेलों को भी प्यार देने की अपील

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर ने क्रिकेट के अलावा भी अन्य खेलों को प्यार देने की अपील शुरू कर दी है। उनका कहना है कि अन्य खेलों के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतने का काम कर रहे हैं। हमें उन्हें भी देखना चाहिए और अपना प्यार देना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो ये उनके साथ अन्याय होगा क्योंकि सभी खेलों में बराबर मेहनत लगता है।

हॉकी में भारत सबसे आगे

बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में भारत हॉकी में सबसे आगे है। भारतीय हॉकी टीम ने 8 बार गोल्ड मेडल, 4 सिल्वर मेडल और 1  ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत के बाद दूसरा नंबर ऑस्ट्रेलियन टीम है। आस्ट्रेलिया की टीम के पास हॉकी में कुल 10 मेडल हैं। हालांकि गोल्ड केवल 1 ही जीत पाया। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पास हॉकी में 8 मेडल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com