-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Panauti Trends On X After Disqualification Of Vinesh Phogat
विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होते ही एक्स पर ट्रेंड होने लगा ‘पनौती’, जानें क्या कह रहे हैं लोग
- Written By: अनिल सिंह
विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होते ही सोशल मीडिया एक पर 'पनौती' शब्द ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। 140 करोड़ लोग निराश हैं। कोई इसे साजिश बता रहा है, तो कोई इसे बदकिस्मती बता रहा है। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इसे करनी का फल बता रहे हैं। आइए जानते हैं सोशल मीडिया में इस विषय पर क्या बातें हो रही हैं।

मुंबई: विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होते ही सिर्फ उस खिलाड़ी का सपना नहीं टूटा, 140 करोड़ लोग निराश हो गए। उस परिवार का सपना टूट गया जो दशकों से घर में सोने के तमगे का इंतजार कर रहा था, उस गांव का सपना टूट गया जिस गांव ने गीता और बबीता फोगाट के बाद विनेश फोगाट से उम्मीद बांध ली थी। भारत की उन बेटियों का सपना टूट गया जिन्होंने विनेश फोगाट में अपने आदर्श को देखा था, इसे बदकिस्मती की पराकाष्ठा नहीं तो और क्या कहेंगे, 2016-रियो ओलंपिक, 2020-टोक्यो ओलंपिक और 2024-पेरिस ओलंपिक में जी जान से मेहनत करने के बावजूद विनेश फोगाट के हाथ में आता हुआ गोल्ड मेडल फिसल गया।
सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस चल रही है। कोई इसे साजिश का रहा है, तो कोई इसे बदकिस्मती कह रहा है, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इसे करनी का फल भी बता रहे हैं। कोई कुछ भी कहे लेकिन यह कड़वा सच है कि विनेश फोगाट के गोल्ड मेडल ना जीत पाने का दर्द उन्हें जिंदगी भर सताएगा। क्योंकि शायद ये उनका आखिरी ओलंपिक साबित हो, लेकिन सच यह भी है विनेश फोगाट के साथ हुई इस घटना के बाद भारत की जो बेटियां सपनों की उड़ान भरने के लिए पंख फैला रही थी, कहीं ना कहीं उस पर करारा प्रहार हुआ है।
फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला
विनेश फोगाट भारतीय महिला पहलवान जिसने पेरिस ओलंपिक 2024 में तहलका मचाया। एक ही दिन में तीन बड़े मैच जीतने वाली खिलाडी बनीं। प्री क्वार्टर फाइनल में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकि को हराने के बाद अपने इरादे साफ कर दिए थे। उसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच और फिर सेमीफाइनल मैच में भी विनेश फोगाट ने अपना दबदबा कायम रखा और वह फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई। गोल्ड मेडल से विनेश फोगाट बस एक कदम दूर थी। तब एक बुरी खबर आई जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया, वह खबर यह थी कि विनेश फोगाट को बढे हुए वजन के कारण खेल से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। देश घोर निराशा में डूब गया।
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में मिल गई एंट्री; WFI को लगा बड़ा झटका
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होते ही नेता और बॉलीवुड सितारे यहां तक की आम लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इस खबर को निराशाजनक बताया। सोशल मीडिया पर ‘पनौती’ शब्द ट्रेंड करने लगा और यह कहा जाने लगा कि भारत की शेरनी को पनौती लग गई है। दरअसल ‘पनौती’ शब्द भारत की राजनीति में भी काफी मायने रखता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक खास वर्ग एक राजनीतिक वर्ग को निशाना बनाता हुआ नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: आप चैंपियनों में चैंपियन… पीएम मोदी ने विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर दी सांत्वना
विनेश फोगाट की जीत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पोस्ट किया था। वहीं दिनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भी पोस्ट किया गया है। इन सबके अलावा मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि दिनेश फोगाट के साथ जो घटना हुई वह किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है। क्योंकि एक एथलीट हमेशा ही अपना वजन कम करने और उसे बढ़ाने की तकनीक को जानता है। ऐसे में 100 ग्राम वजन अधिक रह जाना समझ से परे है, तो ऐसे में यह कहा जा सकता है कि विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन पर अब साजिश का आरोप भी लगने लगा है।
सोशल मीडिया पर विनेश के साथ हुई इस घटना को लोग साजिश का हिस्सा बता रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों का यह मानना है कि उनके साथ जो हुआ वह बदकिस्मती है, जो किसी के साथ नहीं होनी चाहिए। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इसे विनेश फोगाट की करनी का फल बता रहे हैं। एक यूजर में लिखा है कि मिले हुए मेडल को पानी में बहाया था तो मैडल तुम्हारे पास कैसे आएगा।
सोशल मीडिया पर चाहे जो भी बात चल रही हो, लेकिन भारत की 140 करोड़ जनता विनेश फोगाट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। वह जानती है कि देश की बेटी विनेश फोगट ने जो किया है वह आने वाली बेटियों के लिए प्रेरणा बनने वाला है। पूरे देश की जनता विनेश के साथ है।
Panauti trends on x after disqualification of vinesh phogat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM














