-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Martyr Flight Lieutenant Purvesh Duragkar Funeral Iaf
गले लगा ले बेटा…शहीद पुर्वेश के पार्थिव से लिपटकर रोती रही मां, नागपुर में उमड़े लोग, नम आंखों से दी विदाई
- Written By: प्रिया जैस
Purvesh Duragkar Martyr: नागपुर के वीर सपूत फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरगकर पंचतत्व में विलीन। तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पार्थिव। पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई।

पुर्वेश दुरगकर अंतिम संस्कार (सौजन्य-नवभारत)
Purvesh Duragkar Funeral Nagpur: सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना के सुखोई लड़ाकू विमान हादसे में शहीद हुए शहर के सपूत फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरगकर का शव सैन्य सम्मान के साथ नागपुर के न्यू सुभेदार लेआउट स्थित निवास स्थान पर पहुंचा। बेटे को तिरंगे से लिपटे ताबूत में देख पूरा परिवार सिहर उठा। एक तरफ जहां पुर्वेश दुरगकर अमर रहें के नारे लग रहे थे, वहीं दूसरी तरफ घर से मां और बहन की रोती-बिलखतीं चीखें गूंज रही थीं।
परिसर में मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं और पुर्वेश के प्रति सम्मान था। पुर्वेश की अंतिम यात्रा में शहर भर से लोग शामिल हुए। पुर्वेश की शहादत की खबर सुनकर मां को गहरा सदमा पहुंचा, लेकिन अंतिम समय तक आंसू नहीं निकले, लेकिन जब शव मानेवाड़ा घाट पहुंचा तो मां की ममता का बांध टूट पड़ा।
बस चाह थी कि बेटा उठकर एक बार गले लगा ले। परिजन और सैन्य अधिकारियों ने ढांढस बंधाया और शनिवार शाम पुर्वेश को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के समय ‘पूर्वेश अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
नागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
नागपुर के जूनियर कॉलेजों में पढ़ाई ठप: शिक्षकों की SIR ड्यूटी से अभिभावकों और छात्रों में असमंजस
300 से अधिक मरीजों और डॉक्टरों की जान खतरे में: जर्जर इमारत में चल रहा नागपुर मेडिकल का नेत्र रोग विभाग
‘मां मैं बहुत बड़ा अधिकारी बनूंगा’
28 वर्षीय फाइटर पायलट पूर्वेश के निधन का असहनीय दुख सबसे ज्यादा मां संध्या को ही होगा। पुर्वेश को विदाई देते समय उन्होंने मां-बेटे के बीच हुई कई बातों को दोहराया। पुर्वेश कहता था कि मुझे सेना का बहुत बड़ा अफसर बनना है। शुरुआत से ही पुर्वेश का सेना के प्रति बेहद सम्मान था। कड़ी मेहनत करके बेटा वायु सेना में अफसर बना।
पुर्वेश दुरगकर के परिवार को तिरंगा सौंपते सैन्य अधिकारी (सौजन्य-नवभारत)
लगभग हर दूसरे दिन पुर्वेश की माता-पिता से बातचीत होती थी, लेकिन उन्होंने सोचा नहीं था कि बेटा इस तरह तिरंगे में लिपटा आएगा। पुर्वेश की बहन सायली अमेरिका में रहती है। शनिवार दोपहर को सायली भी नागपुर आ गई। बेटी को देखते ही मां चीख उठी। अब तेरे साथ मस्ती और परेशान कौन करेगा कहकर बेटी को गले लगा लिया। इस घटना से पूरे नागपुर में शोक की लहर है।
नम आंखों से साथियों ने दिया कंधा
शनिवार को कोलकाता होते हुए पुर्वेश का शव नागपुर के सोनेगांव एयर फोर्स स्टेशन पहुंचा। पुर्वेश के साथ तैनात साथी भी शव के साथ नागपुर पहुंचे। फूले से सजे सेना के ट्रक में पार्थिव लेकर सैन्य अधिकारी घर पहुंचे। पुर्वेश को कंधे पर लेते ही साथ काम करने वाले सैन्य अधिकारी की आंखें भी नम हो गईं।
देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले पुर्वेश दुरगकर के अंतिम दर्शन को शहर भर से नागरिक परिसर में इकट्ठा हुए। पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने पार्थिव के ट्रक को एस्कार्ट किया। पीछे था नागरिकों का रेला। हर कोई पुर्वेश अमर रहें के नारे लगा रहा था।
कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों ने दी सलामी
राज्य शासन की ओर से जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। अंतिम संस्कार से पूर्व वायु सेना के दल ने पूर्वेश को विशेष सलामी दी। जवानों की टुकड़ी ने आकाश में बंदूक की फैरी झोंककर अपने साथी को अंतिम सम्मान दिया।
यह भी पढ़ें – सुखोई क्रैश में नागपुर के फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरगकर शहीद, पिता बोले- काम के लिए समर्पित था बेटा
तिरंगा सौंपते समय परिवार का बांध टूटा
अंत्येष्टि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सैन्य परंपरा के अनुसार पूर्वेश के पार्थिव पर लिपटा तिरंगा ध्वज, पी-कैप और फोटो सम्मानपूर्वक उनके परिजनों को सौंपा गया। तिरंगा ग्रहण करते ही परिवार के सदस्यों का धैर्य टूट गया और उनकी आंखों से बहते आंसुओं ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।
देश की सेवा के लिए समर्पित एक युवा योद्धा को विदाई देते समय पूरा नागपुर शोक में डूबा दिखाई दिया। जिस उम्र में युवा अपने सपनों को आकार देते है, उसी उम्र में पूर्वेश ने देश सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उसकी शहादत से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक फैला हुआ है।
शहर में होते हुए भी नहीं पहुंचे मंत्री!
शहर के सपूत ने कर्तव्य निभाते हुए अपना प्राण न्योछावर किया। एक तरफ जहां अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए नागरिकों का हुजूम उमड़ा वहीं शहर के हैवीवेट मंत्रियों ने परिवार के दुख में सहभागी होने का भी कष्ट नहीं लिया। शहर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 4 मंत्री नागपुर में ही थे लेकिन कोई भी दुरगकर परिवार के घर नहीं आया। यह बात सभी को खटक रही थी। नागरिकों में यह चर्चा का विषय बन गया।
Nagpur martyr flight lieutenant purvesh duragkar funeral iaf
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15-20 दिन पहले फैसला होता तो नहीं बिगड़ते हालात… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले छगन भुजबल
Jul 26, 2026 | 05:47 PMभोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
Jul 26, 2026 | 05:46 PMGondia News: गोंदिया में स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश, शिक्षा विभाग चला रहा विशेष सर्वे अभियान
Jul 26, 2026 | 05:43 PMराम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, IG किरण एस को मिली कमान; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया फैसला
Jul 26, 2026 | 05:38 PMसामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
Jul 26, 2026 | 05:30 PMमन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
Jul 26, 2026 | 05:11 PMUPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 26, 2026 | 05:10 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














