

Ind-Pak Cricketers Fake Video : सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों के बीच झूमा झटकी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में इंडिया पाकिस्तान के खिलाड़ी एक दूसरे की कॉलर पकड़कर बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अंपायर और अन्य खिलाड़ी बीच बचाव कर रहे हैं।
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इस मामले से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स सर्च की। सर्च करने पर हमें किसी मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो या खिलाड़ियों के झगड़े से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। पड़ताल के अगले चरण में हमने वीडियो को AI वीडियो डिटेक्ट टूल पर चेक किया। चेक करने पर यह वीडियो पूरी तरह AI जनरेटेड यावनी डीपफेक साबित हुआ।
पड़ताल के दौरान हमें ये वीडियो @jhatka_ai नाम के इंटाग्राम अकाउंट पर मिला। यह वीडियो इंस्टा यूजर ने अपने अकाउंट पर 3 दिन पहले शेयर किया था। इंस्टा प्रोफाइल चेक करने पर हमें कई अन्य AI जनरेटेड वीडियो भी प्रोफाइल में मिले। वहीं, इंस्टा यूजर के BIO में लिखा है- AI + memes लिखा है। पोस्ट का लिंक / प्रोफाइल का लिंक )
पड़ताल से साफ है कि वायरल वीडियो पूरी तरह AI जनरेटेड यानी डीपफेक है। भारत पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैच के दौरान इस तरह का कोई झगड़ा नहीं हुआ है।