-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Ai Journalism Training Ethical Reporting
AI के युग में जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए नया दृष्टिकोण जरूरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव वर्मा ने दी सलाह
- Written By: आकाश मसने
AI Training कार्यक्रम में महाराष्ट्र उद्यमिता एवं नवाचार विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा वर्मा ने पत्रकारों को तकनीक और नैतिकता के साथ समाचार निर्माण की जिम्मेदारी सिखाने पर जोर दिया।

AI ट्रेनिंग कार्यक्रम में मौजूद अतिथि (सोर्स: सोशल मीडिया)
Artificial Intelligence Training Program: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के बीच, पत्रकारिता को इस नई तकनीक के साथ तालमेल बिठाने और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता है। कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा वर्मा ने मंगलवार को कहा कि पत्रकारों को केवल तकनीकी कौशल ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार समाचार निर्माण की एक नई मानसिकता विकसित करने की जरूरत है।
मनीषा वर्मा रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय, मंत्रालय और विधानमंडल वार्ताहर संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के उद्घाटन के अवसर पर बोल रही थीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को एआई युग के लिए तैयार करना है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव वर्मा ने कहा कि एआई प्रशिक्षण को प्रतिभागियों के अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता के अनुरूप संरचित किया जाना चाहिए। उन्होंने एआई उपकरणों के परिचय के बजाय उनके व्यावहारिक उपयोग सिखाने पर बल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
उन्होंने कहा कि दुनिया भर के मीडिया संस्थान एआई को अपना रहे हैं और महाराष्ट्र के पत्रकारों को भी इस नए युग को आत्मसात करना होगा। वर्मा ने स्पष्ट किया कि “हमारा लक्ष्य केवल तकनीकी उन्नति नहीं, बल्कि नैतिक पत्रकारिता के मूल्यों के साथ तकनीक का जिम्मेदारी से उपयोग करना है।
एआई कंटेंट के इस्तेमाल से पहले पुष्टि जरूरी
सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय के प्रधान सचिव तथा महानिदेशक बृजेश सिंह ने पत्रकारों को एआई द्वारा तैयार सामग्री का उपयोग करने से पहले अनिवार्य रूप से सत्यापन करने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘एआई’ सत्य का स्रोत नहीं है; यह केवल सूचना का स्वरूप बदल सकता है, लेकिन सत्य निर्धारित नहीं कर सकता।
उन्होंने चेताया कि मानवीय सत्यापन के बिना एआई से प्राप्त संदर्भों पर निष्कर्ष निकालना खतरनाक हो सकता है। साथ ही, उन्होंने पत्रकारों को एआई टूल्स में संवेदनशील या गोपनीय दस्तावेज अपलोड करने से पहले सतर्कता बरतने की सलाह भी दी।
एआई यानी कृत्रिम मस्तिष्क: कुलपति पालकर
रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अपूर्वा पालकर ने एआई को ‘कृत्रिम मस्तिष्क’ बताया, जो मानव मस्तिष्क की तरह ही ‘स्मृति’ और ‘प्रसंस्करण’ का कार्य करता है। लेकिन, उन्होंने इसके इस्तेमाल में मानवीय बुद्धि के हस्तक्षेप को बनाए रखने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें:- MVA ने राज ठाकरे से किया किनारा! महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
डॉ. पालकर ने आगाह किया कि एआई के गलत इस्तेमाल से झूठी खबरें फैल सकती हैं, इसलिए इसके कानूनी और नैतिक पहलुओं की जानकारी होना महत्वपूर्ण है।
एआई प्रतियोगी नहीं, बल्कि सहायक है
एआई विशेषज्ञ किशोर जसमानी ने कहा कि एआई, इंसानों का प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि सहायक है। उन्होंने बताया कि एआई विशाल और शुद्ध डेटा से ज्ञान प्राप्त करता है और जो लोग एआई को समझेंगे और उसका उपयोग करना सीखेंगे, वे अपने काम में अधिक कुशल और सफल होंगे, क्योंकि आज के अधिकांश डिजिटल प्लेटफॉर्म एआई पर आधारित हैं। इस अवसर पर कई पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Maharashtra ai journalism training ethical reporting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













