जब गांव में पहली बार पहुंची रोडवेज बस, रिबन काटकर हुआ स्वागत; भावुक कर देगा हिमाचल का यह वीडियो

Himachal Village Bus Video : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तुमन गांव में पहली बार रोडवेज बस पहुंची। गांव वालों ने रिबन काटकर, तालियां बजाकर और फूल बरसाकर बस का ऐसा स्वागत किया।
Villagers in Himachal Pradesh’s Tuman village gave a warm ribbon-cutting welcome as a roadways bus reached the village for the first time.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

First Roadways Bus Village : भारत के कई शहर और गांव आज आधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुके हैं, जहां सड़क, बिजली, पानी और परिवहन जैसी सुविधाएं आम बात हैं। लेकिन आज भी देश के कुछ गांव ऐसे हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं का इंतजार लोगों को सालों तक करना पड़ता है।

ऐसा ही एक गांव हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की करसोग तहसील में स्थित तुमन गांव है, जहां पहली बार रोडवेज बस पहुंची। बस के गांव में पहुंचते ही जो नजारा देखने को मिला, उसने हर किसी का दिल छू लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गांव वालों की खुशी साफ देखी जा सकती है, मानो किसी बड़े त्योहार का जश्न मनाया जा रहा हो।

हिमाचल के एक गांव में पहली बार पहुंची बस, तो खुशी से झूम उठे लोग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हिमाचल रोडवेज की बस जैसे ही गांव की सड़क पर पहुंचती है, लोग तालियां बजाने लगते हैं और फूल बरसाकर उसका स्वागत करते हैं। कई लोग घरों की छतों पर खड़े होकर इस ऐतिहासिक पल को देख रहे होते हैं। इतना ही नहीं, गांव वालों ने सड़क पर रिबन बांधकर बाकायदा रिबन कटिंग की तैयारी भी की थी।

बस को आगे बढ़ने से पहले रिबन काटा गया, जो इस बात का प्रतीक था कि गांव के लिए यह सिर्फ एक बस नहीं, बल्कि विकास और सुविधा की शुरुआत है। बताया जा रहा है कि गांव वालों ने लंबे समय से रोडवेज बस की मांग की थी, जो अब जाकर पूरी हुई है।

आज इस गांव में सच में त्योहार जैसा माहौल है

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @TheBahubali_IND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स गांव वालों की सादगी और खुशी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इतनी छोटी चीज भी किसी के लिए कितनी बड़ी खुशी बन सकती है।”

वहीं दूसरे ने कहा, “आज इस गांव में सच में त्योहार जैसा माहौल है।” कई लोगों ने इसे ग्रामीण भारत में बदलते हालात और विकास की खूबसूरत तस्वीर बताया। यह वीडियो न सिर्फ भावुक करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि बुनियादी सुविधाएं किसी की जिंदगी में कितना बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com