दिल्ली मेट्रो का प्लेटफॉर्म बना रीलबाज़ी का अखाड़ा, ग्रीन लाइन पर युवक की हरकतों ने यात्रियों को किया परेशान

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर एक युवक द्वारा प्लेटफॉर्म पर की गई अजीब हरकतों का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं।
A reel-maker’s bizarre act on Delhi Metro’s Green Line platform went viral, triggering public outrage.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Reelbaaz Nuisance : दिल्ली मेट्रो, जो कभी अनुशासन और समयबद्धता की मिसाल मानी जाती थी, अब धीरे-धीरे सोशल मीडिया कंटेंट का मंच बनती नजर आ रही है। ताजा मामला ग्रीन लाइन का है, जहां एक युवक ने मेट्रो प्लेटफॉर्म को ही रील शूटिंग का सेट बना डाला।

23 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इंद्रलोक स्टेशन पर खड़ी मेट्रो से यात्री उतर-चढ़ रहे हैं, तभी हेडफोन लगाए एक शख्स अचानक अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है। हाथ-पैर पटकना, रास्ता रोकना और अटपटे मूव्स देखकर लोग असमंजस में पड़ जाते हैं कि यह डांस है या कोई मेडिकल इमरजेंसी।

यात्रियों के बीच घुसकर किया ड्रामा

वीडियो में साफ दिखता है कि युवक जानबूझकर यात्रियों के रास्ते में आ रहा है, जिससे लोगों को असुविधा हो रही है। कुछ यात्री हंसते नजर आते हैं, तो कई गुस्से से उसे देखते हैं। सबसे हैरानी की बात यह रही कि न तो उस शख्स को और न ही वीडियो बनाने वाले को इस बात से फर्क पड़ता है कि उनकी वजह से सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

यह वीडियो 4 फरवरी 2026 को X (पूर्व में ट्विटर) पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में व्यंग्य करते हुए लिखा गया कि अफसोस किसी ने डॉक्टर नहीं बुलाया।

सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों का इलाज डॉक्टर नहीं, बल्कि मेट्रो के सुरक्षाकर्मी कर सकते हैं। दूसरे ने कहा कि इसी तरह की हरकतों की वजह से एक दिन इंटरनेट पर सख्ती करनी पड़ेगी। कई यूजर्स ने तंज कसते हुए “बेल्ट ट्रीटमेंट” की बात कही।

वहीं एक यूजर की टिप्पणी ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए- आजकल इतने प्रैंक हो रहे हैं कि अगर किसी को सच में मदद की जरूरत हो, तो लोग सोचते हैं कि यह भी कोई वीडियो बनाने का नाटक होगा। मेट्रो प्रशासन पहले ही साफ कर चुका है कि प्लेटफॉर्म और कोच के अंदर इस तरह की हरकतें दंडनीय अपराध हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com