पत्नी के कहने पर 80 साल की मां को बेटे ने स्टैंड पर छोड़ा; बिलखती मां के वीडियो ने लोगों का झकझोरा

Elderly Mother Abandoned : मध्य प्रदेश के मंदसौर से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर रहा है, जिसमें 80 साल की बुजुर्ग महिला को उसका बेटा पत्नी के दबाव में बस स्टैंड पर छोड़ देता है।
An 80-year-old mother was abandoned by her son at a Mandsaur bus stand, sparking outrage and raising serious moral questions.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Son Abandons Mother : सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर बस स्टैंड का बताया जा रहा है, जहां 80 साल की एक बुजुर्ग महिला को उसका बेटा पत्नी के दबाव में अकेला छोड़ गया। यह घटना सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि समाज में बढ़ते नैतिक संकट और टूटते पारिवारिक मूल्यों की तस्वीर बनकर सामने आई है।

वीडियो में बुजुर्ग महिला रोती हुई नजर आती हैं और बताती हैं कि अब वह अपनी बेटी के घर जा रही हैं, क्योंकि बेटे और बहू के दुर्व्यवहार के कारण उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा।

वीडियो में छलकता दर्द और असहायता

वीडियो के मुताबिक, बुजुर्ग महिला सुरेश शर्मा की मां हैं और वह एक शिक्षक की माता हैं। महिला बताती हैं कि बेटे और बहू के व्यवहार ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें बस स्टैंड पर छोड़ दिया गया। उनका रोना, कांपती आवाज और अकेलापन यह साफ दिखाता है कि आज बुजुर्ग माता-पिता अपने ही घरों में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जिस उम्र में उन्हें देखभाल और सम्मान की जरूरत थी, उसी उम्र में उन्हें सड़क किनारे छोड़ दिया गया। यह दृश्य हर उस व्यक्ति को सोचने पर मजबूर करता है, जो परिवार को समाज की सबसे मजबूत इकाई मानता है।

सोशल मीडिया पर गुस्सा और सवाल

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर ने लिखा कि उम्मीद है उस बेटे के बच्चे भी यह वीडियो देख रहे होंगे, ताकि उन्हें भविष्य का आईना दिख सके। वहीं एक अन्य यूजर ने मां के बलिदान को याद करते हुए लिखा कि एक मां अपने बच्चे के लिए सब कुछ कुर्बान कर देती है, लेकिन बुढ़ापे में वही बच्चा उसे बोझ समझने लगता है।

कई यूजर्स ने इस मामले में सिर्फ सहानुभूति नहीं, बल्कि कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ऐसे मामलों में सिर्फ भावनात्मक प्रतिक्रिया काफी है या अब सख्त कानून और उदाहरण जरूरी हो गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com