अंदर साफ, बाहर गंदगी! DDU जंक्शन के आउटर पर ट्रैक पर फैला कचरा, OBHS स्टाफ पर उठे सवाल

Railway Track Trash : दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के आउटर पर रेलवे ट्रैक पर फैली गंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम यूजर ने सफर के दौरान रिकॉर्ड किया और OBHS स्टाफ पर सवाल उठाए।
A viral video from DDU Junction shows garbage on railway tracks, raising questions over OBHS staff and cleanliness claims.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

DDU Junction Garbage Video : भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन मानी जाती है, लेकिन कई बार जमीनी हकीकत दावों से बिल्कुल उलट नजर आती है। ऐसा ही एक मामला दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) से सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक पर फैली गंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम यूजर हिमांशु यात्रा (@himanshuyatra) ने ट्रेन नंबर 22450 (पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) से सफर के दौरान DDU जंक्शन के आउटर का वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक के किनारे भारी मात्रा में कूड़ा फैला हुआ है, जो किसी भी हाल में ‘स्वच्छ भारत’ या ‘आधुनिक रेलवे’ की तस्वीर नहीं दिखाता।

कचरे को ट्रैक पर फेंक देना गलत

हिमांशु ने अपने पोस्ट में इस गंदगी के लिए सीधे तौर पर OBHS (On Board Housekeeping Service) स्टाफ पर सवाल खड़े किए हैं। OBHS स्टाफ की जिम्मेदारी ट्रेनों के अंदर और शौचालय की सफाई की होती है, लेकिन वीडियो में दिख रहे कचरे को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सफाई के दौरान निकला कूड़ा स्टेशन पर फेंकने के बजाय सीधे ट्रैक पर डाला गया।

हिमांशु ने लिखा कि ट्रेन के भीतर सफाई करना अच्छी बात है, लेकिन उसी कचरे को ट्रैक पर फेंक देना रेलवे की छवि को नुकसान पहुंचाता है। सफाई सिस्टम और नियम होने के बावजूद अगर जिम्मेदारी नहीं निभाई जाएगी, तो विकास सिर्फ पोस्टर और नारों तक ही सीमित रह जाएगा।

लोगों ने वीडियो देख रेलवे पर उठाए सवाल

इस मामले में सिर्फ OBHS स्टाफ ही नहीं, बल्कि आम यात्रियों की भूमिका पर भी सवाल उठते हैं। रेलवे ट्रैक पर फैली गंदगी के लिए कई बार यात्री भी जिम्मेदार होते हैं, जो खाने-पीने का कचरा खिड़की या दरवाजे से बाहर फेंक देते हैं। लेकिन जब बात रेलवे कर्मचारियों की आती है, तो उनसे ज्यादा जिम्मेदारी और समझदारी की उम्मीद की जाती है।

वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर यहां किसी नई ट्रेन का उद्घाटन होना होता, तो पूरा इलाका चमका दिया जाता, लेकिन आम यात्रियों के लिए ऐसी अनदेखी आम बात बन चुकी है। यह वायरल वीडियो एक बार फिर भारतीय रेलवे में सफाई व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com