मुंबई में 2 BHK का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश, वायरल वीडियो देख लोग बोले- इतने में नासिक में 2 घर खरीद लूं

Mumbai Rent Viral Video: मुंबई के परेल में दो महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियरों द्वारा 2 BHK फ्लैट के लिए भारी भरकम किराया देने का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
Mumbai Rent Viral Video
वायरल वीडियो का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai vs Nashik House Price Viral Video: सपनों का शहर या जेब पर भारी बोझ? मुंबई को अक्सर 'सपनों का शहर' कहा जाता है, लेकिन यहां रहने की कीमत कई बार लोगों के होश उड़ा देती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियरों ने अपने 2 BHK फ्लैट के किराए का खुलासा किया है। मुंबई के पॉश इलाके परेल में स्थित इस घर के लिए वे हर महीने 1 लाख का भारी-भरकम किराया चुका रही हैं।

कैसा है 1 लाख वाला यह घर?

इन्फ्लुएंसर आर्या कोठारी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने इंटरनेट पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। "इनसाइड द वायरल हाउस" के तहत दिखाए गए इस घर का दौरा एक साधारण लेकिन खूबसूरती से डिजाइन किए गए लिविंग रूम से शुरू होता है। यह फ्लैट लगभग 700 स्क्वायर फीट का है। वीडियो में दिखाया गया है कि इसमें एक बड़ा मास्टर बेडरूम, एक छोटा दूसरा बेडरूम और आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

घर की सबसे खास बात इसकी खिड़की से दिखने वाला नज़ारा है। यहाँ से दूर रनवे पर विमानों को उतरते और उड़ान भरते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। रहने वाली युवतियों का कहना है कि दिन भर की थकान के बाद इस 'एरियल बैले' को देखना उनका पसंदीदा शगल है।

नासिक बनाम मुंबई किराये पर छिड़ी जंग

जैसे ही इस किराए का खुलासा हुआ, सोशल मीडिया यूज़र्स दंग रह गए। 1 लाख प्रति माह के इस रेंट में मेंटेनेंस चार्ज भी शामिल है। परेल जैसे केंद्रीय मुंबई के इलाके में रहना, जो बड़े बिजनेस हब और गगनचुंबी इमारतों के करीब है, एक जरूरत और लग्जरी दोनों माना जाता है, लेकिन लोग इसकी कीमत पर सवाल उठा रहे हैं।

वायरल वीडियाे पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा, "1 लाख रुपये? इतने की ईएमआई (EMI) में तो मैं नासिक में दो घर खरीद लूं!" वहीं अन्य लोगों ने अपने शहरों से इसकी तुलना की। किसी ने बताया कि असम के जोरहाट में ऐसा घर मात्र ₹5,000 में मिल जाता है, तो गुवाहाटी में ₹12,000 और कोलकाता में इसी तरह के घर का किराया ₹13,000 है।

इंटरनेट पर बहस कुछ यूज़र्स ने यह भी सवाल उठाया कि लोग मुंबई में सिंगापुर जैसा किराया क्यों दे रहे हैं। हालांकि, कई लोगों ने उन युवतियों की काबिलियत की तारीफ भी की। एक यूज़र ने लिखा, "मैं सोच रहा हूं कि वे कितना कमाती होंगी? वे अपने काम में वाकई बेहतरीन होंगी।" यह वीडियो एक बार फिर भारत के प्रमुख महानगरों में रियल एस्टेट की बेलगाम कीमतों और छोटे शहरों की तुलना में जीवन स्तर के अंतर पर गंभीर चर्चा छेड़ चुका है।

Navbharat Live
navbharatlive.com