जल परियोजनाओं के लिए नासिक मनपा का बड़ा वित्तीय कदम, देवेंद्र फडणवीस ने घंटानाद कर की ग्रीन बॉन्ड की शुरुआत

Nashik Green Municipal Bond Listing: नासिक मनपा के ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग हुई। देवेंद्र फडणवीस ने इसका शुभारंभ किया। फंड से जलापूर्ति परियोजनाओं को गति मिलेगी।
Nashik Municipal Corporation Takes Major Financial Step for Water Projects; Devendra Fadnavis Launches Green Bond with the Ringing of a Bell
Devendra Fadnavis Nashik Project( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Devendra Fadnavis Nashik Project: नासिक महानगरपालिका के पर्यावरण अनुकूल विकास परियोजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड के पब्लिक इश्यू की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आधिकारिक लिस्टिंग की गई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पारंपरिक तरीके से घंटानाद कर इस नए वित्तीय सफर की शुरुआत की। पानी की बर्बादी पर प्रहार और विकास का फंड मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह निधि केवल कर्ज नहीं, बल्कि नासिक के भविष्य का निवेश है।

इस फंड का मुख्य उपयोग शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारने में होगा, वर्तमान में शहर में 47% पानी बर्बाद हो जाता है, जिसे 20% तक लाने का लक्ष्य है।

महापौर ने स्पष्ट किया कि ग्रीन बॉन्ड को राशि मुख्य रूप से मुकणे बांध से जुड़ी परियोजनाओं के लिए उपयोग की जाएगी। यह बॉन्ड आम निवेशकों के लिए भी आकर्षक है, क्योंकि इसमें सावधि जमा (एफडी) से अधिक प्रतिफल मिलने की उम्मीद है।

बॉन्ड लिस्टिंग का विवरण

प्लेटफॉर्मः नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (घंटानाद द्वारा) मुकणे बांध परियोजना और जल वितरण नेटवर्क, 47% पानी की हानि को कम कर 20% तक लाना।

आत्मनिर्भरता की ओर कदम

एनएसई के सीईओ आशीष चौहान और मंत्री गिरीश महाजन ने इसे स्थानीय निकायों के लिए एक आधुनिक वित्तीय मॉडल' बताया। इस कदम से नासिक मनपा अब अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए सीधे पूंजी बाजार से धन जुटा सकेगी। जो सतत विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

चीन बॉन्ड का उपयोग मुख्यी बांध परियोजना के लिए किया जाएगा, जो लोग इसमें निवेश करेंगे, उन्हें बैंक एफडी से बेहतर रिटर्न मिलेगा, सिंहस्थ कुंभमेला के कार्यों और शहर के भविष्य के लिए समय के साथ वित्तीय बदलाव आवश्यक है और यह उसी दिशा में हमारा एक मजबूत कदम है।"

- नासिक, महापौर, हिमगौरी आहेर-आडके

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com