-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Chaos During Eid Prayers In Up Palestine Flag Hoisted In Saharanpur And Aligarh Video
यूपी में ईद की नमाज के बीच बवाल…सहारनपुर और अलीगढ़ में लहराया फिलीस्तीन का झंडा, देखें- वीडियो
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में ईद की नमाज के बाद कुछ मुस्लिमों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। वहीं, वक्फ बिल का विरोध में कुछ नमाजियों के हाथ पर काली पट्टी भी बंधी हुई

ईद की नमाज के बाद लहराया फिलीस्तीन का झंडा (सोर्स- वीडियो)
लखनऊ: एक तरफ जहां देश ईद की खुशियां मना रहा है, सामाजिक सौहार्द का संदेश दे रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्व खुशी के मौके को मातम में तब्दील करने का प्रयास कर रहे हैं। यूपी के सहारनपुर से सामने आया एक हैरान कर देने वाला वीडियो इस बात की तस्दीक कर रहा है।
जी हां! उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में ईद की नमाज के बाद कुछ मुस्लिमों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। वहीं, वक्फ बिल का विरोध में कुछ नमाजियों के हाथ पर काली पट्टी भी बंधी हुई देखी गई। कुछ लोगों ने नमाज अदा करने के बाद फिलिस्तीन का झंडा लहराया।
अलीगढ़ में भी लहराया झंडा
इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी फिलिस्तीन का झंडा लहराने का मामला सामने आया है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलविदा की नमाज के दौरान शुक्रवार को कुछ छात्र फिलिस्तीन का झंडा लिए नजर आए। मुस्लिम छात्रों ने फिलिस्तीन के लिए नमाज के दौरान दुआ भी मांगी।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
अलीगढ़ में सियासी भूचाल! AIMIM नेता यामीन अब्बासी का तालिबानी फरमान, BJP नेता नाजिया इलाही पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार, कहा- जो गौ माता की रक्षा का लेगा संकल्प, उसी को मिलेगा वोट
वर्धा में बकरीद पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बैठक; नियमों के पालन की अपील
यूपी : सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद कुछ मुस्लिमों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। कुछ नमाजियों के हाथ पर काली पट्टी भी बंधी हुई थी। pic.twitter.com/r6fwYdBLvJ — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 31, 2025
ईद का त्योहार भाईचारे का प्रतीक
ईद-उल-फितर का त्यौहार पूरी दुनिया में भाईचारे, सौहार्द और शांति का प्रतीक माना जाता है। यह त्यौहार न केवल खुशियाँ बाँटने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक एकता को भी मजबूत करता है। ऐसे में इस त्यौहार को सौहार्द और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ मनाया जाना चाहिए।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को लोगों को ईद की बधाई देते हुए कामना की कि यह त्योहार समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फितर का चांद नजर आने के साथ ही रमजान का महीना संपन्न हो गया। आज देशभर में ईद मनाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सीएम योगी ने भी दी मुबारकबाद
यूपी मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया गया। इस पोस्ट में ईद उल फितर की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी गई। पोस्ट में कहा गया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है।
Chaos during eid prayers in up palestine flag hoisted in saharanpur and aligarh video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: अज्ञात कारणों से दो और लोगों ने दी जान; चांदवड़ और इगतपुरी क्षेत्र में मातम
Jul 14, 2026 | 10:19 AMIND vs ENG 1st ODI: रनों की होगी बारिश या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें एजबेस्टन की पिच का पूरा हाल
Jul 14, 2026 | 10:19 AMIIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 10:18 AMभंडारा में बाल श्रम का खौफनाक चेहरा, 15 वर्षीय छात्र ने नाली सफाई के दौरान गंवाया पैर का अंगूठा, भारी रोष
Jul 14, 2026 | 10:16 AMVietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, नाव का कैप्टन गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 10:12 AMअनुराधा पौडवाल का सरकार पर निशाना, राम मंदिर में दान चोरी हुई, ऐसे भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?
Jul 14, 2026 | 09:59 AMJalna Murder Mystery: 10 महीने बाद सुलझी ऋषिकेश की हत्या की गुत्थी; DNA रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Jul 14, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














