अलीगढ़ में सियासी भूचाल! AIMIM नेता यामीन अब्बासी का तालिबानी फरमान, BJP नेता नाजिया इलाही पर लगाए गंभीर आरोप

AIMIM Leader Yameen Khan Abbasi: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में AIMIM नेता और जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी के एक बयान ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने नाजिया इलाही के पर तालिबानी सजा का ऐलान किया।
aimim leader allegation on nazia elahi khan
नाजिया इलाही खान (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नाजिया इलाही के बयानों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया जा रहा है। AIMIM नेता और जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने नाजिया इलाही के भाषणों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं, यामीन खान अब्बासी ने विवादित बयान देते हुए नाजिया की जुबान काटने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा कर दी है।

अब्बासी ने सोशल मीडिया पर लगाए आरोप

यामीन खान अब्बासी ने नाजिया इलाही पर गलत भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाजिया इलाही ने इस्लाम और पैगंबर की शान में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो गलत और अभद्र है।

AIMIM नेता यामीन खान अब्बासी ने सोशल मीडिया पर भी इस मद्दे पर एक पोस्ट किया है। यामीन खान अब्बासी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'नबी की शान में गुस्ताखी करने वाली नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को मिलेगा। 1 लाख इनाम, यामीन खान अब्बासी जिला अध्यक्ष AIMIM।'

नबी की शान में गुस्ताखी का आरोप

इस बीच, यामीन खान अब्बासी का एक बयान भी वायरल हो रहा है। अब्बासी ने कहा कि नाजिया इलाही ने न केवल इस्लाम और मुसलमानों के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि नबी की शान में भी गुस्ताखी की है।

नाजिया इलाही पर अब्बासी का जुबानी हमला

यामीन खान अब्बासी ने दावा किया कि नाजिया इलाही के आचरण के कारण ही देश भर में उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं, इसीलिए वह ऐसे बयान दे रही हैं।

नाजिया इलाही का एक पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में नाजिया इलाही खान ने इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के संबंध में आपत्तिजनक बयान दिया है।

कौन हैं नाजिया इलाही?

हालांकि, अभी तक नाजिया इलाही की तरफ से यामीन खान अब्बासी के इस आरोप पर कोई जवाब नहीं आया है। आपको बता दें, कि नाजिया इलाही एक एक्टिविस्ट हैं। नाजिया इलाही भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चा की मेन लीडर भी हैं। इससे पहले भी नाजिया कई बार अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया में विवादों में घिर चुकी हैं।

यामीन खान अब्बासी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सियासी विवाद में तब्दी होते नजर आ रहा है। नाजिया इलाही के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com