महिला कैब ड्राइवर का खौफनाक रूप, अपनी ही राइडर पर तान दी पिस्टल, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला कैब ड्राइवर से राइड के दौरान लोकेशन को लेकर कार में बैठे यात्रियों से हल्की बहस हो जाती है। जिसके बाद वह अपने राइडर पर बंदूक तान देती है।
viral video
महिला कैब ड्राइवर का वीडियो वायरल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हो चुका है, जहां पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राइड के वक्त कैब ड्राइवर ने कार में  बैठे यात्रियों पर बंदूक तान दी।

दरअसल, कैब राइड के दौरान छोटी-मोटी बहस आम बात हो सकती है, लेकिन जब मामला बंदूक निकालने तक पहुंच जाए, तो यह एक डरावना अनुभव बन जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के मियामी शहर में मशहूर रैपर क्रिसी सेलेस के साथ, जिन्हें फैंस सोशल मीडिया पर ‘बॉम्ब ऐस क्रिसी’ के नाम से जानते हैं। इस खौफनाक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?  घटना नॉर्थ मियामी की है, जहां क्रिसी और उनकी एक दोस्त उबर कैब में सफर कर रही थीं। राइड के दौरान लोकेशन को लेकर ड्राइवर से हल्की बहस हो गई। क्रिसी ने ड्राइवर को बताया कि आगे बाएं मुड़ना है, जिस पर ड्राइवर भड़क गई और जवाब में कहा, "मुझे बताने की जरूरत नहीं है, मेरे पास जीपीएस है।"

बहस इतनी बढ़ गई कि ड्राइवर ने अचानक कार रोक दी और पीछे बैठे यात्रियों पर बंदूक तान दी। वीडियो में ड्राइवर को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है, "मेरी गाड़ी से निकल जाओ, तुम्हारी राइड अब खत्म हो गई।" जैसे ही क्रिसी ने मजाक में ड्राइवर की आंखों पर टिप्पणी की, मामला और बिगड़ गया और ड्राइवर ने सीधे उन पर बंदूक तान दी।

क्रिसी ने इस डरावने लम्हे को इंस्टाग्राम पर साझा किया और बताया कि वह उस समय सिर्फ उस बंदूक को देख रही थीं, और कुछ सोचने की हालत में नहीं थीं। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे खौफनाक अनुभव बताया।

कानूनी कार्रवाई का फैसला

अब क्रिसी और उनकी दोस्त ने उबर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला किया है। उनके वकील कार्लोस डोमिंगुएज़ ने कहा कि यह सीधा-सीधा एग्ग्रैवेटेड असॉल्ट का मामला है। उबर ने इस पर बयान जारी करते हुए घटना को अत्यंत गंभीर बताया और कहा कि संबंधित ड्राइवर को तुरंत प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उबर की नीति के तहत ड्राइवर को किसी भी तरह का हथियार रखने की अनुमति नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com